{"_id":"63abfd967b5c7f3d5e33449b","slug":"household-items-burnt-due-to-fire-in-the-first-floor-of-the-house-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मकान की पहली मंजिल में आग लगने से घर का सामान जला, दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मकान की पहली मंजिल में आग लगने से घर का सामान जला, दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Wed, 28 Dec 2022 01:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 01:56 PM IST
सार
फायरमैन अजय कुमार और मनिंदर सिंह ने ऊपर जाकर आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से एक कमरे में रखा बेड, अलमारी, खिड़की में रखा सामान, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि फायर कर्मचारियों ने आग को कमरे के बाहर भड़कने नहीं दिया।
विज्ञापन
आग में जला घर का सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंडीगढ़ के डेरा साहब इलाके की पंडितों वाली गली में मकान नंबर 441/1 की पहली मंजिल में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिस वक्त घर के कमरे में आग लगी, उस वक्त घर का मालिक मौजूद नहीं था। घर में एक युवती और एक बुजुर्ग महिला छत पर धूप सेंक रहे थे। पड़ोस के लोगों ने आग का धुआं और लपटें देखकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इतने में किसी ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मनीमाजरा दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर ऑफिसर गुरमुख सिंह मुल्तानी के नेतृत्व में आग बुझाने में जुटी। सबसे पहले दमकल कर्मचारियों ने छत पर मौजूद युवती और बुजुर्ग महिला को मकान के पीछे के रास्ते से निकाला। हालांकि जिस मकान में आग लगी थी, वहां पर गाड़ी पहुंचना मुश्किल था क्योंकि गली काफी तंग थी लेकिन दमकल विभाग ने दूर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर लंबी पाइप से मकान तक पानी पहुंचाया।
विज्ञापन
फायरमैन अजय कुमार और मनिंदर सिंह ने ऊपर जाकर आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से एक कमरे में रखा बेड, अलमारी, खिड़की में रखा सामान, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि फायर कर्मचारियों ने आग को कमरे के बाहर भड़कने नहीं दिया।
विज्ञापन