फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hotels, malls are open, now please open canteen of pu

होटल, मॉल तक खुल गए, अब पीयू की कैंटीनें भी खोल दें

Sun, 21 Jun 2020 08:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
hotels, malls are open, now please open canteen of pu
चंडीगढ़। कोरोना के केस भले ही पूरे देश में बढ़ रहे हों, लेकिन देश भी अब दौड़ने लगा है। हर कार्य हो रहे हैं। मॉल आदि भी खुल गए हैं। ऐसे में कई शिक्षकों ने कहा है कि पीयू को भी ऐसी चीजों का संचालन शुरू करना चाहिए जिनकी जरूरत है। उन्होंने कुछ कैंटीन खोलने को कहा है ताकि खाना, चाय आदि की समस्याएं दूर हो सकें। कैंटीन संचालकों ने भी शिक्षकों को यह बात कही है।
विज्ञापन

पीयू में शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है। सभी विद्यार्थी अपने घरों पर हैं। शिक्षक अपने रिसर्च वर्क आदि के लिए विभागों में जा रहे हैं। कुछ शिक्षक ऐसे हैं जिनको खुद ही खाना आदि बनाना पड़ रहा है। काम के साथ घर का यह काम बड़ा कठिन लग रहा है। उनका तर्क है कि अब होटल आदि भी शहर में खुल गए हैं। ऐसे में पीयू की कुछ कैंटीन शिक्षकों के लिए खोल देनी चाहिए ताकि उन्हें खाना आदि मिल सके। कई कर्मचारियों ने भी यह मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि हर व्यक्ति कोरोना के प्रति जागरूक हो चुका है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वह कैंटीन पर खाना आदि ले जा सकेंगे। यदि कैंटीन पर खाना नहीं खाने दिया जाता है तो उसकी पैकिंग की व्यवस्था की जा सकती है जो घर पर पहुंच सकता है। शिक्षकों का कहना है कि पीयू कैंपस से बाहर से कोई खाना मंगवाता है तो वह अधिक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में भले ही एक या दो ही कैंटीन खुलें लेकिन अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed