फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hotel molestation and beaten issue, mla latika, son and mba girl statement

होटल प्रकरण: सामने आईं भाजपा विधायक, बेटा और छात्रा

Mon, 28 Dec 2015 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Mon, 28 Dec 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
hotel molestation and beaten issue, mla latika, son and mba girl statement

होटल बेलाविस्टा प्रकरण को राजनीतिक रंग देने का प्रयास हो रहा है। हरियाणा टूरिज्म के रेड बिशप स्थित कांफ्रेंस हॉल में यह आरोप कालका विधायक लतिका शर्मा ने लगाए।

विज्ञापन


भाजपा विधायक रविवार को उपरोक्त प्रकरण में अपना पक्ष रखने के लिए पत्रकारों से मुखातिब हुईं। इस कांफ्रेंस में 25 दिसंबर की रात होटल बेलाविस्टा में मौजूद उनके पुत्र, उसके दोस्त और एक छात्रा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


विधायक ने छात्रा की ओर मुखातिब होकर बताया कि उस रात जो हुआ, उसे चंडीगढ़ की पार्षद जन्नत जहां उल हक गलत तथ्यों के साथ पेश कर रही हैं, जबकि वास्तविकता ये है कि उस रात जन्नत के साथ नहीं, बल्कि जन्नत के पति ने इस छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इस प्रकरण में बेवजह उन्हें और उनके पुत्र को घसीट कर राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता ने इस बात पर एतराज जताया कि पुलिस ने अब तक इस मामले में छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया है, जबकि उसी रात छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी थी।

छात्रा ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए
भाजपा विधायक के पुत्र की पूर्व सहपाठी पीड़ित छात्रा ने कहा कि पार्षद जन्नत जहां से मुझे इंसाफ चाहिए। उसके सम्मान को ठेस पहुंची है। दोषी पार्षद पति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। मीडिया से बात करते समय छात्रा के आंसू भी छलके।

डांस करते समय पार्षद के पति ने टच किया था
पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान जब वह डांस कर रही थी, उस समय पार्षद के पति ने उसें कई बार टच किया और इशारेबाजी भी की। लेकिन उसने नजरंदाज कर दिया था। हद तब हो गई जब वॉशरूम से निकलते समय पार्षद के पति ने उसका हाथ पकड़ लिया।

मारपीट के दौरान अंगुली में हुआ फ्रैक्चर: सुरेंद्र
होटल में घटनाक्रम के दौरान मौजूद सुरेंद्र भी प्रेसवार्ता में मौजूद तेे। उन्होंने बताया कि पार्षद जन्नत जहां और उनके पति के साथ दो हट्टे-कट्टे युवक भी थे, जब छात्रा से छेड़खानी के कारण विवाद बढ़ा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस विवाद में उनकी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया।

मां-पत्नी और बच्चे के साथ था कार्यक्रम में
विधायक पुत्र सन्नी के मुताबिक क्रिसमस डे की रात को होटल बेलाविस्टा में वह अपनी मां, पत्नी और पुत्र के साथ मौजूद थे। इस कार्यक्रम में उनके पुराने सहपाठी भी परिवार व पत्नी के साथ मौजूद थे। इस दौरान उनकी सहपाठी से छेड़खानी हुई थी, जिस कारण विवाद हुआ था।


जन्नत और हाफिज बोले, विधायक बना रही हैं दबाव
प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा विधायक और पीड़ित छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों पर पार्षद जन्नत जहां और उनके पति बसपा के क नवीनर हाफिज अनवारुल हक के मुताबिक लतिका शर्मा विधायक हैं और वह कुछ भी कह और कर सकती हैं। जन्नत और हाफिज ने कहा कि विधायक उन पर प्रेशर बनाने के लिए बसपा के नेताओं और उनके रिश्तेदारों पर भी दबाव बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed