फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hotel Lalit's assistant manager arrested for molesting a female guard

Chandigarh News: होटल ललित का असिस्टेंट मैनेजर महिला गार्ड से छेड़छाड़ में गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hotel Lalit's assistant manager arrested for molesting a female guard
चंडीगढ़। आईटी पार्क स्थित फाइव स्टार होटल द ललित होटल के असिस्टेंट मैनेजर पर महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशनगढ़ निवासी 38 वर्षीय सितारे लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना 5 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे होटल परिसर में हुई। होटल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने लिफ्ट के अंदर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद महिला गार्ड ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार को पीड़िता ने आईटी पार्क थाने में आकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और धारा 75(2) के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी होटल में असिस्टेंट मैनेजर है और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी देखता था। होटल के रेजिडेंट मैनेजर रोहित कपूर ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed