फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hoshiarpur sexual assault prakash javadekar slams sonia rahul and priyanka gandhi for not visiting victim home accuse them of photo op know full matter

होशियारपुर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, प्रकाश जावड़ेकर बोले- राहुल-प्रियंका क्यों नहीं जा रहे पंजाब

Sat, 24 Oct 2020 11:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 24 Oct 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Hoshiarpur sexual assault prakash javadekar slams sonia rahul and priyanka gandhi for not visiting victim home accuse them of photo op know full matter
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना अब राजनीतिक रंग ले चुकी है। इस घटना पर कांग्रेस पार्टी की चुप्पी को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी अपने द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर तो चुप्पी साधे रहती है और दूसरे राज्यों में फोटो खिंचाने के लिए पहुंच जाती है।

विज्ञापन


प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस आलाकमान पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में एक अनुसूचित जाति की छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना बहुत चौंकाने वाली है। राहुल गांधी को राजनीतिक पार्टियों में जाने के बजाय पंजाब के टांडा और राजस्थान जाकर पीड़ित महिलाओं व उनके परिवार से मिलना चाहिए।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि न तो अब तक राहुल और सोनिया गांधी टांडा गए हैं और न ही प्रियंका पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची हैं। वह अपनी पार्टी द्वारा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर कोई ध्यान नहीं देते लेकिन हाथरस जैसी अन्य जगहों पर फोटो खिंचाने के लिए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के घर के बाहर नारेबाजी
छह साल की बच्ची के शव का शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। गांव के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। सभी आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे थे। कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले बच्ची का शव जब गांव पहुंचा तो लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और आरोपियों के घर के बाहर इकट्ठे होकर रोष प्रदर्शन किया। 

नारेबाजी करते हुए लोगों ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान पुलिस बल ने स्थिति को तनावपूर्ण होने से रोक लिया और प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं आरोपियों के घर पर पथराव किए जाने की भी सूचना थी लेकिन डीएसपी दलजीत सिंह ने पथराव या किसी किस्म की तोड़फोड़ से इंकार किया। उनका कहना था कि लोगों में रोष था और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी भी हुई लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।

यह है पूरा मामला-
पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव की हवेली से बुधवार देर शाम प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय बच्ची का अधजला शव बरामद हुआ था। टांडा पुलिस ने युवक सुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि बुधवार को 6 वर्षीय बच्ची का अधजला शव एक गांव की हवेली से बरामद हुआ था। मामले में पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।

जानकारी के अनुसार बिहार निवासी मजदूर ने थाना टांडा में दी शिकायत में कहा है कि युवक सुरप्रीत सिंह बुधवार को दोपहर उनकी 6 साल की बेटी को बिस्कुट देने के बहाने ले गया था और उसके बाद वह घर नहीं लौटी। देर शाम उसका अधजला शव गांव के ही एक आढ़ती की हवेली से मिला। टांडा पुलिस ने धारा 302, 376, 201 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed