फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hoshiarpur lok sabha election result 2024: AAP Rajkumar Chabbewal Won

Hoshiarpur Lok Sabha Result 2024: आप के खाते में आई होशियारपुर सीट, कांग्रेस से आए राजकुमार चब्बेवाल जीते

Tue, 04 Jun 2024 07:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 07:03 PM IST
सार

दो बार लगातार होशियारपुर पर काबिज रही भाजपा की इस बार बुरी तरह पिछड़ी और भाजपा की प्रत्याशी निवर्तमान केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश 199994 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
Hoshiarpur lok sabha election result 2024: AAP Rajkumar Chabbewal Won
राजकुमार चब्बेवाल - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर लोकसभा सीट जीत ली है। पार्टी की तरफ से मैदान में उतरे राजकुमार चब्बेवाल ने जीत हासिल की। चब्बेवाल कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


शुरु से ही एकतरफा रुझान वाले मुकाबले में आम आदमी पार्टी के डा. राजकुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी गोमर को करीब 44411 मतों से मात दी। डा. राज कुमार को 303859 वोट मिले जबकि यामिनी गोमर ने 259748 मत हासिल किए। 
विज्ञापन


दो बार लगातार होशियारपुर पर काबिज रही भाजपा की इस बार बुरी तरह पिछड़ी और भाजपा की प्रत्याशी निवर्तमान केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश 199994 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं जबकि होशियारपुर से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल 91789 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव में करीब सवा लाख से भी अधिक वोट पाने वाली बहुजन समाज पार्टी इस बार पचास हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और 48214 मतों के साथ बसपा प्रत्याशी एडवोकेट रणजीत कुमार पांचवें स्थान पर रहे। इस बार बाबा साहिब भीम राम अंबेदकर के पोते भीमराव यशवंत अंबेदकर के ग्लोबल रिपब्लिकम पार्टी के टिकट पर होशियारपुर से चुनाव लड़ने के चलते सभी निगाहें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट के परिणाम पर थीं लेकिन यशवंत को महज 1041 वोट ही मिल पाए और वह प्रत्याशियों में सबसे निचले पायदान पर रहे। 


इस बार नोटा का भी जम कर इस्तेमाल हुआ और 5552 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को वोट देने की बजाय नोटा का बटन दबाना बेहतर समझा। दिलचस्प रूप से होशियारपुर में चुनाव लड़ रहे 16 में से 10 प्रत्याशियों को नोटा से भी कहीं कम वोट मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed