फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   horrible truth of film industry, girls forced to do compromise for role in movie

'रेपिस्ट' अभिनेता ने कबूला, रोल के लिए किस हद तक चली जाती हैं मॉडल्स?

Thu, 30 Jun 2016 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Jun 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
horrible truth of film industry, girls forced to do compromise for role in movie
एक्टर हरप्रीत बावा यौन शोषण केस - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी फिल्म अभिनेता के खुलासे से फिल्म इंडस्ट्री का वह काला सच सामने आ गया है, जिसमें मॉडल्स फिल्म में रोल पाने के लिए आबरू तक देने को तैयार हो जाती हैं। पंजाबी फिल्म अभिनेता हरप्रीत बावा ने मॉडल्स की इसी सोच का फायदा उठाया। उसने चंडीगढ़ के रहने वाले दर्शन औलख प्रोडक्शन के मालिक की आइडेंटी इस्तेमाल कर वॉट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाया।
विज्ञापन


आरोपी लड़कियों से उनकी फोटो व्हाट्सएप पर मांगता था। साथ ही लड़कियों को पूछ लेता था कि क्या वह फिल्मों में काम करने के लिए सब कुछ करने को तैयार है। जो लड़की मान जाती थी, उससे उसकी सेमी न्यूड व न्यूड फोटो मंगवाता था। इसके बाद से वह उनको ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वह लड़कियों को दर्शन सिंह औलख बनकर ही फोटो मंगवाता था। साथ ही अपनी लगभग हर एक्टर के साथ खिंचवाई हुई फोटो दिखाकर विश्वास दिलवा देता था कि वह उनको फिल्मों में काम दिलवा सकता है। पुलिस को उसके फोन से सैकड़ों लड़कियों की फोटो मिली हैं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज होने वाली है उसकी पंजाबी फिल्म आतंकवाद

horrible truth of film industry, girls forced to do compromise for role in movie
मॉडल्स के यौनशोषण का आरोपी अभिनेता हरप्रीत बावा।
साइबर सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह शेखों ने बताया कि आरोपी हरप्रीत बावा (23) पंजाब के बरनाला का रहने वाला है। उसकी पंजाबी फिल्म आतंकवाद भी रिलीज होने वाली है। इससे पहले उसने कई पंजाब गानों की एलबम में काम किया है। हरप्रीत के पिता पंजाब पुलिस में हेडकांस्टेबल हैं।

मॉडल दीया लांबा ने किया भंडाफोड़
मुम्बई की एक मॉडल दीया लांबा को बावा पर शक हुआ तो उसने दर्शन से अलग नंबर पर बात की। उसने बताया कि कोई शख्स दर्शन औलख की फोटो इस्तेमाल कर वॉट्सएप पर उनसे बात कर रहा है और उन्हें रोल दिलवाने के लिए उनसे फोटो मंगवा रहा है। दर्शन ने तुरंत शिकायत पुलिस हेडक्वार्टर में दी। पुलिस की ज्यूरिसडिक्शन में एफआईआर रजिस्टर की गई। दीया लांबा ने दर्शन औलख को वह नंबर दे दिया, जिससे आरोपी उनके साथ चैट कर रहा था।

शारीरिक शोषण की बात मानी
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी कबूल कर चुका है कि वह रुपये लेता था और शारीरिक शोषण करता था। पुलिस आरोपी को लेकर बरनाला जाएगी, जहां से उसका मोबाइल मिलने पर खुलासा होगा कि वह कितनी मॉडल्स के साथ यह सब कर चुका है। पुलिस के मुताबिक सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ में दर्शन प्रोडक्शन हाउस कलाकारों की कास्टिंग कर चुका है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड की फिल्म में इनकी कास्टिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed