{"_id":"6506096f8623e748bd0f5914","slug":"hoodas-public-meeting-in-jind-on-8-october-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-240115-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 8 अक्तूबर को जींद में हुड्डा का जन मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 8 अक्तूबर को जींद में हुड्डा का जन मिलन समारोह
विज्ञापन
स्थानीय नेताओं द्वारा आयोजित होगा समारोह, कांग्रेसी नेता झोंकेंगे ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अगला जन मिलन समारोह 8 अक्तूबर को बांगर की धरती जींद में होगा। समारोह के लिए पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा को दी गई है। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा किया जाएगा। इसमें बड़ी तादाद में स्थानीय नेता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, सर्व समाज के मौजिज लोग, गणमान्य हस्तियां और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इधर, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेशस्तरीय नेता भी ताकत झोंकेंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा खुद कार्यक्रम की कमान संभाले हुए हैं। जींद में समारोह के भी कई मायने हैं, क्योंकि जींद को भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपनी-अपनी कर्मभूमि करार दे रहे हैं। मौजूदा समय पर दुष्यंत चौटाला उचाना हलके से विधायक हैं, जबकि बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह सांसद हैं। ऐसे में हुड्डा जींद में होने वाले समारोह में भीड़ जुटाकर विरोधियों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं।
बाक्स
धान के निर्यात पर पाबंदी हटाई जाए : हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष हुड्डा द्वारा जारी बयान में आज एकबार फिर सरकार से जल्द धान की खरीद शुरू करने और उसके निर्यात पर लगाई गई पाबंदी को हटाने की मांग दोहराई गई है। हुड्डा ने कहा कि मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के चलते किसानों को एमएसपी नहीं मिल पा रहा। पहले बाढ़ और अब सरकारी लेटलतीफी के चलते किसान को घाटे पर घाटा उठाना पड़ रहा है।हुड्डा ने कहा कि सरकार की तरफ से बोगस कागजी दावे किए जा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद हैं। उदाहरण के तौर पर सरकार ने अब एलान किया है कि बाढ़ में खराबे के बाद जो किसान धान की फसल उगाएगा, उसे 7000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार को पता होना चाहिए कि यह सीजन धान उगाने का नहीं है। बल्कि धान पककर तैयार हो चुका है और मंडियों में पहुंचना शुरू हो चुका है।