फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda & Sailja factions are blaming each other for the defeat in front of the fact finding committee

Chandigarh News: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने एक-दूसरे को हार का जिम्मेदार ठहरा रहे हुड्डा-सैलजा गुट

Mon, 21 Oct 2024 04:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Hooda & Sailja factions are blaming each other for the defeat in front of the fact finding committee
हार के लिए एक दूसरे पर फोड़ा जा रही ठीकरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस की गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है। हाईकमान द्वारा हार के कारण जानने के लिए बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने दोनों धड़े एक-दूसरे की कमियों के तथ्य देने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमा जहां हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहरा रहा है, जबकि कुमारी सैलजा खेमा पूरी हार का जिम्मेदार हुड्डा खेमे पर डाल रहा है।

इसीलिए कुमारी सैलजा के समर्थक नेताओं ने सीधे हुड्डा को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। शमशेर गोगी जैसे नेताओं ने मीडिया में बयान देने भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि, गोगी वही नेता हैं, जिनका अपना घर भरेंगे वाले बयान का वीडियो खूब वायरल हुआ था। और भाजपा ने इसे मुद्दा भी बनाया था। इसी प्रकार, अंबाला कैंट से परिमल परी का भी हुड्डा के विरुद्ध बयान आया है। सैलजा के समर्थक हार का ठीकरा हुड्डा पर फोड़ रहे हैं और एक-एक करके हाईकमान के सामने तथ्य रख रहे हैं। दूसरी ओर, पूर्व सीएम हुड्डा खेमा हार के लिए ईवीएम और कुमारी सैलजा के व्यवहार को बता रहा है। हुड्डा खेमा यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि हार के लिए कुमारी सैलजा जिम्मेदार हैं। उनका तर्क है कि पहले तो वो चुनाव के बीच पार्टी से नाराज होकर घर पर बैठ गईं। और जब बाहर निकलीं तो उन्होंने हर न्यूज चैनल और मीडिया में जाकर इस तरह के बयान दिए, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ। भाजपा ने भी पूरा चुनाव कुमारी सैलजा के नाम पर लड़ा और सैलजा ने भाजपा को जमकर मसाला दिया। अब देखना है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरीश कुमारी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हरियाणा में हार के क्या तथ्य जुटा पाती है और हाईकमान को क्या रिपोर्ट दी जाती है। इसके बाद ही हरियाणा में कांग्रेस की तस्वीर साफ होगी कि असल में हार के लिए जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed