फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said Those who speak the truth do not need to swear on Geeta

जो सच बोलते हैं, उन्हें गीता की कसम खाने की जरूरत नहीं, जरूरत व्हाट्सएप चैट मामले की जांच की है : हुड्डा

Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hooda said Those who speak the truth do not need to swear on Geeta
-भर्तियों में फर्जीवाड़े को लेकर हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एचपीएससी नौकरी फर्जीवाड़े और व्हाट्सएप चैट मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा श्रीमद्भागवत गीता की सौगंध खाने पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार किया है। हुड्डा ने कहा कि वैसे तो सदन के सभी सदस्यों से उम्मीद की जाती है कि वह सदन में सच ही बोलें। इसलिए जो सच बोलते हैं, उन्हें गीता की कसम खाने की जरूरत ही नहीं है। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को पकड़ने की कसम खाते हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और है। जरूरत है मामले की जांच कराने की और दोषियों को सजा दिलाने की। सरकार बताए एचपीएससी फर्जीवाड़े में सरकार ने किया क्या है। हुड्डा बुधवार को यहां अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी उनके साथ मौजूद रहे।
भर्तियों और गड़बड़ियों को लेकर हुड्डा ने सरकार पर हमला साधा। हुड्डा ने कहा कि फिशरी ऑफिसर भर्ती मामले में 2017 में हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे, ये जांच कहां है। 2018 में एचएसएससी की रेड मामले में आज तक कुछ नहीं हुआ। एचएसएससी मामले में तो पंचकूला कोर्ट साफ कह चुका है कि किसी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने सात बीडीपीओ की भर्ती की है, इनमें से चार हरियाणा से बाहर के हैं। एसडीओ और लेक्चरर भर्ती में भी ऐसा ही हो रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से इस्राइल में नौकरी देने पर भी हुड्डा ने सवाल उठाए और कहा कि क्या वहां हालात ठीक हो गए हैं। हरियाणा पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है। खुद केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि 2013-14 में कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा की बेरोजगारी दर 2.9 प्रतिशत थी, वो आज 3 गुना से ज्यादा बढ़कर करीब 9.0 प्रतिशत हो गई है। हुड्डा ने स्कूलों, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में खाली पड़े पदों को लेकर और प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर आंकड़े रखे। वहीं, सब्जी मंडी आढ़तियों के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर मार्केट फीस में एक बार फिर से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

सांसदों को निलंबित करने की निंदा, धनखड़ मामले पर जताई अनभिज्ञता
हुड्डा ने सांसदों के साथ हुए बर्ताव की कड़े शब्दों में निंदा की। हालांकि, देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मामले पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। खुद सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मौजूद रहने के सवाल को भी वो टाल गए और कहा कि उन्हें इसकी जानकार नहीं है।


22 को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि सरकार विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं है। संसद की सुरक्षा में चूक क्यों हुई, इसका जवाब देने के बजाय सांसदों को सस्पेंड किया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस 22 तारीख को प्रदेशभर में रोष प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा, 28 दिसंबर को कांग्रेस के 138 साल पूरे होंगे। इसके लिए हर बूथ पर चंदा एकत्रित किया जाएगा, ताकि मजबूती के साथ सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed