फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said Government of rampant corruption running in Haryana

हरियाणा में चल रही बेलगाम भ्रष्टाचार की सरकार : हुड्डा

Fri, 08 Dec 2023 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Hooda said Government of rampant corruption running in Haryana
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में थोथे प्रचार और बेलगाम भ्रष्टाचार वाली सरकार चल रही है। प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। केवल झूठे दावे किए जा रहे हैं। एक के बाद बेटियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार के पास बेटियों की सुरक्षा के लिए कोई इतंजाम नहीं है। एनसीआरबी की रिपोर्ट ही हरियाणा की तस्वीर बयां कर रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।
हुड्डा वीरवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान व पूर्व मंत्री व विधायक गीता भुक्कल भी मौजूद थीं। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि राजस्थान के चुनावों का असर हरियाणा में नहीं पड़ेगा। 2024 के चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस हरियाणा में अच्छी सीटें जीतेगी। जजपा की चाबी राजस्थान में टूट चुकी है और अब उसका हरियाणा में कोई खाता नहीं है।
विज्ञापन



बाक्स
भ्रष्टाचार का अड्डा बना कौशल निगम
हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम युवाओं के शोषण और भ्रष्टाचार का अड्डा है। इसमें सवैंधानिक नियम अनुसार न धरातल पर आरक्षण का प्रावधान है, न मेरिट है, न ही योग्यता और पारदर्शिता का तो मतलब ही नहीं है। युवाओं को पक्की नौकरी देने के बजाय सरकार खुद ठेकेदार बनकर कच्ची नौकरियां दे रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर खाली पड़े करीब 2 लाख पदों पर पक्की भर्ती कर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सैलजा के यात्रा निकालने के सवाल पर कहा-कांग्रेस का अधिकृत कार्यक्रम होगा तो जरूर जाऊंगा
कुमारी सैलजा द्वारा प्रदेश में यात्रा निकालने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सभी नेता कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। अगर कांग्रेस का अधिकृत कार्यक्रम होगा और उन्हें बुलाया जाएगा तो यकीनन वह जरूर कार्यक्रम में जाएंगे। सैलजा को कांग्रेस के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में नहीं बुलाने के सवाल पर हु्ड्डा ने कहा कि कार्यक्रमों में सभी को बुलाया जाता है।

बाक्स
कांग्रेस के कार्यक्रमों का तीन माह का शेड्यूल जारी, 24 को सिरसा में जन आक्रोश रैली
हुड्डा ने कांग्रेस के आगामी तीन माह के कार्यक्रमों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को सिरसा में किसान-मजदूर जन आक्रोश रैली होगी। इसके बाद 25 दिसंबर को सफीदों, 31 दिसंबर को लाडवा में रैली होगी। 1 जनवरी को करनाल, 2 को नूंह, 3 को फरीदाबाद, 5 को नारनौल, 6 को गुरुग्राम में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके बाद 7 जनवरी को बरौदा में जन आक्रोश रैली होगी। 9 को दादरी, 10 को कुरुक्षेत्र में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। 21 को मुलाना, 28 को बादली, 4 फरवरी को तिगांव, 10 को कलायत, 11 को होडल में जन आक्रोश रैली की जाएगी। 17 फरवरी को हिसार में राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन होगा। 18 फरवरी को महेंद्रगढ़ में जन आक्रोश रैली होगी और 24 फरवरी को झज्जर में राज्य स्तरीय संत रविदास जयंती कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed