फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said Employees not satisfied with new pension scheme UPS, Congress will give OPS

नई पेंशन स्कीम यूपीएस से संतुष्ट नहीं कर्मचारी, कांग्रेस देगी ओपीएस : हुड्डा

Thu, 29 Aug 2024 05:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Hooda said Employees not satisfied with new pension scheme UPS, Congress will give OPS
कहा-कांग्रेस शासित राज्यों में लागू हुई ओपीएस, हरियाणा में भी कर्मचारियों को देंगे लाभ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) से कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू किया जाएगा। कांग्रेस अपने घोषणापत्र में भी बाकायदा इस मांग को शामिल करेगी और प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा किया जाएगा। ओपीएस की मांग को लेकर मिले पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नई योजना में ना एकमुश्त राशि मिलती और ना ही बुढ़ापे का सहारा पेंशन। हुड्डा ने कहा कि इसीलिए कर्मचारियों की मांग के मद्देनजर कांग्रेस शासित राज्यों ने उन्हें ओपीएस का लाभ देना शुरू किया। अब हरियाणा के कर्मचारियों को भी कांग्रेस सरकार ओपीएस का लाभ देने जा रही है।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह कर्मचारी विरोधी है। उसने हर बार कर्मचारियों की आवाज को लाठी के जोर पर दबाया है। ओपीएस के लिए आंदोलनरत कर्मचारियों को भी पंचकूला में लाठियों से पीटा गया था। इसके अलावा रोडवेज कर्मियों, टीचर्स, गेस्ट टीचर्स, बिजली कर्मचारियों, चिकित्सा कर्मियों, आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील वर्कर्स और आशा वर्कर्स की मांगों को भी पुलिसिया जोर जबरदस्ती के साथ दबाया गया और सरकारी तानाशाही दिखाते हुए उन्हें नौकरी से निकालने का डर दिखाया गया। लेकिन कांग्रेस हरियाणा में ओपीएस लागू करने के साथ-साथ कर्मचारियों व कच्चे कर्मियों की अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार करते हुए उनका समाधान निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed