फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said BJP accepted defeat before the elections that is why the voting date is being postponed

चुनाव से पहले भाजपा ने मानी हार, इसीलिए मतदान की तारीख आगे बढ़वा रही : हुड्डा

Tue, 27 Aug 2024 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Hooda said BJP accepted defeat before the elections that is why the voting date is being postponed
बोले- मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की बजाय, पहले कराने की मांग करती भाजपा तो कांग्रेस करती समर्थन
विज्ञापन

कौशल कर्मियों को नीति बनाकर नियमित करेगी कांग्रेस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जिस तरह भाजपा चुनाव की तारीख टालने की मांग कर रही है, उससे स्पष्ट है कि वह मतदान से पहले ही हार मान चुकी है। अगर भाजपा को लंबी छुट्टियों को लेकर कोई चिंता थी तो उसे मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की बजाय पहले कराने की अर्जी चुनाव आयोग के सामने लगानी चाहिए थी। अगर भाजपा मतदान पहले कराने की मांग करती तो कांग्रेस भी इसका समर्थन जरूर करती। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।

दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का दे रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। इस बार लोगों की जुबान पर एक ही नारा है- ना जात पे, ना पात पे, मोहर लगेगी हाथ पे। हुड्डा ने कहा कि कौशल निगम को लेकर भी भाजपा लगातार झूठा प्रचार कर रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट एलान किया है कि कौशल कर्मियों को ठोस नीति बनाकर नियमित किया जाएगा और उन्हें उचित वेतन दिया जाएगा। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा-जजपा सरकार के दौरान यमुना खनन, डाडम खनन, शराब, रजिस्ट्री, पेपर लीक और धान खरीद जैसे अनगिनत घोटाले हुए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट को सरकार ने दबा लिया है। कांग्रेस सरकार बनने पर इन रिपोर्ट्स को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
यूपीएस नहीं ओपीएस ही देगी कांग्रेस
यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर एचएसजीपीसी के निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed