फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda Govt big Announcement for Govt Employees

कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Sun, 17 Aug 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Aug 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
Hooda Govt big Announcement for Govt Employees

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करना और 28 वर्ष की बजाए 20 वर्ष में सेवानिवृत्ति का पूरा लाभ देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी महासंघ और सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर यह घोषणाएं की। कर्मचारी संघों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया है।

विज्ञापन

28 वर्ष का कार्यकाल पूरा तो मिलेगी पेंशन

Hooda Govt big Announcement for Govt Employees

सीएम ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाकर 60 वर्ष करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 58 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद कर्मचारियों से विकल्प पूछा जाएगा कि कर्मचारी आगे की सेवा जारी रखना चाहते हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि इस समय राज्य सरकार के कर्मचारियों को 28 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने पर पूरी पेंशन का लाभ दिया जाता है। अब राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि कर्मचारियों को 20 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने पर पूरी पेंशन का लाभ मिलेगा। यह निर्णय अधिसूचना जारी होने की तिथि से लागू माना जाएगा।

ड्यूटी पर मौत तो ढाई लाख अनुग्रह राशि

Hooda Govt big Announcement for Govt Employees

अब राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों की भांति तदर्थ, दैनिक वेतनभोगी और अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों और सेवा प्रदाता के माध्यम से लगे अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा के दौरान मृत्यु होने पर कर्मचारी के परिवार को 2.50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

सीएम ने राज्य सरकार द्वारा 18 जून, 2014 को अधिसूचित नियमितीकरण नीति में तदर्थ और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी सम्मिलित करने की घोषणा की। इस नीति के अंतर्गत पहले सिर्फ अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारी ही शामिल थे। इस प्रकार, स्वीकृत पदों पर लगे तदर्थ और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इसका लाभ पहुंचेगा।

हालांकि इस नीति की बाकी शर्तों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद वेतनमानों में विसंगतियों एवं भिन्नताओं को दूर करने के लिए एक वेतन आयोग का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed