फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda and Vij came face to face in the very first session

Chandigarh News: पहले ही सत्र में आमने-सामने हुए हुड्डा और विज

Sat, 26 Oct 2024 03:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Hooda and Vij came face to face in the very first session
-एक-दूसरे पर जमकर किए कटाक्ष, हुड्डा ने दी वाॅकआउट की चेतावनी
विज्ञापन

विज बोले-2009 से 2014 तक की विधानसभा में उन्हें सबसे ज्यादा बार बाहर निकाला गया, हुड्डा का जवाब- आपका व्यवहार ही ऐसा रहा होगा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की पंद्रहवीं विधानसभा के पहले ही सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव दिखा। नेता एक-दूसरे पर कटाक्ष करते दिखे तो सदन में जमकर ठहाके भी लगे। स्पीकर को पदभार ग्रहण कराने के लिए विपक्ष को नहीं बुलाने पर नाराज हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और कैबिनेट मंत्री अनिल विज आमने सामने हो गए। मामला नहीं थमा विज के हमलों को देखते हुए हुड्डा ने वाॅकआउट तक की चेतावनी दे डाली। वहीं, पूर्व स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान और कैबिनेट मंत्री महिपाल सिंह ढांडा के बीच नोक-झोंक हुई। पहले दिन किसी भी नेता में तीखी बहस तो नहीं हुई, लेकिन एक-दूसरे पर कटाक्ष करने का मौका किसी ने नहीं छोड़ा।
स्पीकर के चयन के बाद पदभार ग्रहण कराने के समय विपक्ष को नहीं बुलाने पर पूर्व सीएम हुड्डा ने आपत्ति जताई। हुड्डा ने कहा कि हमें क्यों नहीं बुलाया गया। इसी बात को लेकर विज और हुड्डा के बीच बहस शुरू हो गई। बाद में सीएम सैनी खुद हुड्डा और विपक्ष के साथियों को लेकर स्पीकर के पास पहुंचे। बाद में बिजली व परिवहन मंत्री अनिल विज बधाई देने के लिए खड़े हुए। विज ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2009 से 2014 तक का रिकॉर्ड अगर स्पीकर न देखें तो सही है। चूंकि यह ऐसी विधानसभा थी, जिसमें मुझे (विज) सबसे अधिक बार सदन से बाहर निकाला गया। उन्होंने स्पीकर हरविंद्र कल्याण से आग्रह किया कि वे इस अवधि के रिकाॅर्ड को ब्लैक आउट कर दें। पलटवार में पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि आपका व्यवहार ही ऐसा रहा होगा कि उस समय के स्पीकर को आपको बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

हुड्डा साहब, आपके पास जो था, उस पर जनता ने कांटा लगा दिया: विज
हुड्डा ने स्पीकर चयन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करने पर आपत्ति जताई। पूर्व सीएम ने कहा सरकार के विकास की बात अगले सत्र में करनी चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए विज बोेले, हुड्डा साहब आपके पास जो कुछ था, हरियाणा की जनता ने उस पर कांटा लगा दिया है। विज द्वारा बार-बार कांग्रेस समय के स्पीकर पर हमला बोला गया तो हुड्डा ने यहां तक कह दिया कि अगर आपने ऐसा ही करना है तो हम वाॅकआउट कर जाते हैं। हुड्डा ने स्पीकर को कामयाबी का मूल मंत्र देते हुए कहा, दो आदमियों को कंट्रोल कर लो, पूरा सदन सही से चलेगा। एक महिपाल सिंह ढांडा और दूसरा अनिल विज।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सदन में भिड़े मामा-भांजा
डाॅ. रघुबीर कादियान और मंत्री महिपाल ढांडा रिश्ते में मामा-भांजा हैं। सत्र के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। ढांडा ने कादियान को अपना मामा कहते हुए उनके साथ एक और शब्द जोड़ दिया था, जिस पर कांग्रेसियों ने विरोध किया। बाद में सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने फिर से भांजे को लेकर हरियाणवी कहावत कहकर मामले को छेड़ दिया। इस पर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने कहा, ढांडा जब छोटा था तो बड़ा उछलता था। मुर्गियों की तरह उछलता है। स्पीकर से आग्रह करते हुए डॉ. कादियान ने कहा, इसके लिए कोई दवा का प्रबंध किया जाए।


सीएम सैनी ने दिखाई दरियादिली
स्पीकर के पदभार ग्रहण के समय विपक्ष को नहीं बुलाने पर सीएम सैनी खुद हुड्डा के पास पहुंचे और उनका हाथ पकड़कर स्पीकर तक लाए। इसके बाद डिप्टी स्पीकर का चुनाव हुआ तो सीएम सैनी डिप्टी स्पीकर के पदभार ग्रहण करने से पहले ही खड़े हो गए और पूर्व सीएम हुड्डा के पास पहुंच गए। इस पर सदन ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed