फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing in mansa: boy killed by girl parents

प्रेमिका से रात में छिपकर मिलने की सजा मौत

Sun, 16 Mar 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 16 Mar 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
honour killing in mansa: boy killed by girl parents

प्रेमिका से मिलने उसके घर गए जमींदार परिवार के नौजवान की हत्या शनिवार रात लड़की के परिजनों ने कर दी।

विज्ञापन


पीटने के बाद हमलावरों ने लड़के के पिता को फोन करके इसकी सूचना दी। पिता लड़के को मानसा के अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गांव के जमींदार परिवार के बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के के संबंध गांव की ही एक लड़की के साथ थे। दोनों की अक्सर मोबाइल पर बातें भी होती थी।

जानकारी के अनुसार लड़की को युवक नशे की गोलियां देकर गया था। लड़की ने रात के समय सोने से पहले अपने परिवार को दूध में यह गोलियां डालकर दे दी।

इस दौरान लड़की का बड़ा भाई घर पर नहीं था। रात करीब 11 बजे लड़का अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। देर रात 1 बजे किसी समागम से साउंड लगाकर लड़की का भाई आ गया और उसने लड़के को चारपाई के नीचे छिपा हुआ देख लिया।

इस पर भाई ने कुछ व्यक्तियों को वहां बुलाकर लड़के की पिटाई और उस पर लोहे की रॉड से हमला किया। जब लड़का बेहोश हो गया तो उसके पिता को फोन करके लड़की वालों ने घर बुलाया।
विज्ञापन


लड़के के पिता ने बताया कि वह अपने बेटे को मानसा के सिविल अस्पताल में ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घरवालों ने लड़की की भी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कोटधरमू के मुखी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों पर लड़की के पिता, भाई, रिश्तेदार में लगते चाचा और मौजूदा अकाली सरपंच के पति के खिलाफ धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

लड़की सिविल अस्पताल में भरती है। उसके बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed