{"_id":"57586f624f1c1b1f349c564a","slug":"honored-of-disabled-soldiers-in-war-wounded-foundation-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार वून्डेड फाउंडेशन की रैली में दिव्यांग सैनिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार वून्डेड फाउंडेशन की रैली में दिव्यांग सैनिकों का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
वार वून्डेड फाउंडेशन की तरफ से वार डिसेबल्ड की रैली आयोजित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार वून्डेड फाउंडेशन की तरफ से आयोजित वार डिसेबल्ड की रैली में 150 से ज्यादा दिव्यांग सैनिकों का सम्मान। वार वून्डेड फाउंडेशन की तरफ से बुधवार को चंडी मंदिर में उत्तरी राज्यों के वार डिसेबल्ड की एक रैली हुई। इस दौरान 150 से ज्यादा दिव्यांग सैनिकों को सम्मानित किया गया। रैली में फाउंडेशन की उपलब्धियां और कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के तौर पर वेस्टर्न कमांड के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
वार वून्डेड फाउंडेशन के प्रेसिडेंट व पूर्व वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल विजय ओबराय ने अतिथियों को दिव्यांग सैनिकों की मुश्किलें और चुनौतियों से रूबरू कराया। 1965 भारत-पाक युद्ध के दौरान ओबराय को अपना एक पैर गंवाना पड़ा था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए ड्यूटी के दौरान जो सैनिक अपने अंग गंवा देते हैं, उन्हें शहीदों की तरह सम्मान नहीं मिलता।
विज्ञापन
उनकी फैमिली को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग सैनिकों को भी शहीदों की तरह सम्मान दिया जाना चाहिए। इस मौके पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल दलबीर सिंह ने फाउंडेशन की मदद के लिए तीन लाख रुपये का चेक दिया, जबकि वेस्टर्न आर्मी की ओर से ढाई लाख का चेक दिया गया। इस दौरान एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन