फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honor on Mother's Day... Cake cut at the hands of an elderly mother of 94 years

मातृ दिवस पर सम्मान... 94 वर्ष की बुजुर्ग माता के हाथों कटवाया केक

Mon, 09 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Honor on Mother's Day... Cake cut at the hands of an elderly mother of 94 years
हनुमंत धाम सेक्टर-40 में मातृ दिवस मनातीं महिलाएं। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-40 के श्री हनुमंत धाम में रविवार को मातृ दिवस पर बुजुर्ग माताओं का सम्मान हुआ। यह आयोजन नारी जागृति मंच की ओर से हुआ। मंच ने 94 वर्ष की जसबीर कौर से केक कटवाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं। बुजुर्ग माताओं की आरती उतारकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्कूल और कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन

मंच की प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि वेदों में कहा गया है कि मां का दर्जा भगवान से भी ऊपर है। दुनिया की सारी दौलत एक तरफ और मां का प्यार एक तरफ। मां का पलड़ा भारी ही होता है। ममता से भरपूर आंचल, करुणा भरा हृदय, कोमल स्पर्श अपने बच्चों को हमेशा सुरक्षा कवच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में उनके योगदान की गिनती नहीं कर सकते। मंच की पदाधिकारियों ने बुजुर्ग माताओं को तिलक लगाकर, हार पहनाकर, सूट व साड़ी तथा अन्य उपहार प्रदान कर आरती उतारी।
विज्ञापन

केक काटने के बाद जसबीर कौर ने कहा कि सम्मान पाकर बेहद खुशी हो रही है। मेरे बच्चे बेहतर सेवा करते हैं। मेरी दिली ख्वाहिश है कि सभी बच्चे माता-पिता की देखभाल करें। इस दौरान हरबंस कौर ने कहा कि मां का योगदान नहीं भुलाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मंच की पदाधिकारियों में रंजू ग्रोवर, पाल शर्मा, प्रेमलता, उषा शर्मा, सुदर्शन शर्मा, अलका जोशी, कुमुद तिवारी, सुनीता आनंद, दर्शना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed