{"_id":"5d7617cc8ebc3e93b31a572d","slug":"honeypreet-ram-rahim-panchkula-violence-case-hearing-in-panchkula-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला हिंसाः केस की सुनवाई में हनीप्रीत नहीं हुई पेश, वकील ने लगाई याचिका और रखी बड़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला हिंसाः केस की सुनवाई में हनीप्रीत नहीं हुई पेश, वकील ने लगाई याचिका और रखी बड़ी मांग
Tue, 10 Sep 2019 01:37 AM IST
खुशबू गोयल
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगे के मामले में सोमवार को पंचकूला जिला अदालत में सुनवाई हुई। मामले में एफआईआर नंबर-345 में एडिशनल सेशन जज संजय संधीर की कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि मामले की आरोपी हनीप्रीत प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश नहीं हुई। आरोपी हनीप्रीत ने पेशी पर नहीं पहुंचने के लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया।
विज्ञापन
आरोपी के पेशी पर नहीं पहुंचने के चलते आरोपों पर बहस नहीं हो सकी। वकील ने कोर्ट में आरोपी हनीप्रीत की पेशी स्थायी रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करवाने को लेकर याचिका दायर की। कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई के लिए 27 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। कोर्ट आगामी सुनवाई के दौरान इस पर फैसला कर सकता है।
विज्ञापन