फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Quarantine Security Guard was hidden in Punjab University after escaping from Bapudham

चंडीगढ़: बापूधाम से भागकर पंजाब यूनिवर्सिटी में छिपा था होम क्वारंटीन सिक्योरिटी गार्ड, पुलिस ने दबोचा

Wed, 29 Apr 2020 02:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Apr 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Home Quarantine Security Guard was hidden in Punjab University after escaping from Bapudham
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

होम क्वारंटीन से भागे बापूधाम निवासी एक सिक्योरिटी गार्ड ने पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। दरअसल, यह सिक्योरिटी गार्ड पंजाब यूनिवर्सिटी में ही तैनात है और होम क्वारंटीन किए जाने के बाद वह अपने घर से भागकर पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर एक में छुप गया था। 

विज्ञापन


तीन दिन बाद सिक्योरिटी गार्ड को दबोचकर पुलिस ने उसे कोविड-19 टीम को सौंप दिया है। साथ ही उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि बापूधाम में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद सिक्योरिटी गार्ड को होम क्वारंटीन किया गया था लेकिन वह घर से भाग निकला। 
विज्ञापन


उधर, यूनिवर्सिटी से होम क्वारंटीन सिक्योरिटी गार्ड के पकड़े जाने के बाद हॉस्टल नंबर एक समेत पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड यहां सर्वेंट क्वार्टर में रुका था और इस बीच वह कई छात्रों के भी संपर्क में आया है। हालांकि पीयू ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन हॉस्टल में फिलहाल 20 विद्यार्थी निवास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल स्टाफ के खिलाफ भी पीयू प्रशासन कार्रवाई के मूड में

आरोपी के यहां से पकड़े जाने के बाद अब छात्रों की सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सभी विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी बनाकर रखने को कहा गया है। साथ ही विद्यार्थियों को उनके कमरों में ही खाना परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, हॉस्टल स्टाफ के खिलाफ भी पीयू प्रशासन कार्रवाई के मूड में है। 

बता दें कि बीते 24 अप्रैल को बापूधाम कालोनी में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। पॉजिटिव मरीज की जब डिटेल खंगाली गई तो सामने आया कि युवक के संपर्क में 123 लोग थे। इनमें पड़ोस में रहने वाले एक युवक भी शामिल था। इसके बाद युवक को कहा गया था कि वह अपने घर पर ही क्वारंटीन हो जाए और अगले 14 दिनों तक बाहर न निकले लेकिन वह भाग निकला। 

इसके बाद सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल की अगुवाई में टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि क्वारंटीन युवक सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में पिछले करीब चार साल से हॉस्टल नंबर-1 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है। खुलासा होने के बाद पुलिस टीम पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंची, जहां वह छुपा हुआ था। पुलिस टीम ने पीपीई किट से खुद की सुरक्षा करते हुए उसे को दबोच लिया।

पूछताछ में बोला- हॉस्टल नंबर तीन से लिया था खाना, लगातार कर रहा था ड्यूटी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल नंबर-3 से खाना लिया था और लगातार सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी कर रहा था। पुलिस ने जब इस संबंध में जब पीयू प्रशासन से बात की तो सामने आया कि उसने होम क्वारंटीन संबंधी जानकारी किसी को नहीं दी है। वहीं इस पूरे मामले के बाद हॉस्टल नंबर-1 को सील कर दिया गया है। 

साथ ही पुलिस ने आरोपी को कोविड-19 टीम को सौंपकर उसके खिलाफ आईपीसी 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोविड-19 टीम ने सैंपल जांच को भेज दिया है। अब उसके संपर्क में आने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है ताकि उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed