फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister's advisory committee will be formed again to resolve the issues related to the center, proposal sent

केंद्र से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए फिर बनेगी गृह मंत्री की सलाहकार समिति, भेजा प्रस्ताव

Thu, 30 Sep 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Home Minister's advisory committee will be formed again to resolve the issues related to the center, proposal sent
चंडीगढ़। शहर के मुद्दों के लिए केंद्रीय गृहमंत्री की सलाहकार समिति को एक बार फिर बनाने की तैयारी है। यूटी प्रशासन ने बुधवार को सलाहकार समिति का प्रारूप केंद्र को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद सदस्यों को नामित किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर इस समिति का गठन किया गया था। समिति का मुख्य कार्य केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े चंडीगढ़ के कामों को हल कराना था। समिति की आखिरी बैठक वर्ष 2017 में हुई थी। समिति का कार्यकाल 3 साल का होता है, इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन पहले इस समिति को केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाने का प्रयास कर रहा है। मंजूरी मिलने के बाद समिति के सदस्यों को नामित किया जाएगा। पिछले 4 साल में एक बार भी इस बैठक को नहीं बुलाई गई है।
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है, जब समिति की बैठकों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, 2017 में पिछली बैठक लगभग 12 वर्षों के अंतराल के बाद हुई थी। 2005 में 20 साल बाद बैठक हुई थी। हालांकि यह समिति चंडीगढ़ के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस समिति का गठन इस उद्देश्य से किया गया था कि चंडीगढ़ के वह मुद्दे जो केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े हुए हैं, उन पर मंत्रालय के अधिकारियों व चंडीगढ़ प्रशासन के साथ सीधी चर्चा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समिति में चंडीगढ़ के प्रशासक, सांसद, मेयर, प्रशासक के सलाहकार, विपक्ष के नेता समेत अन्य होते हैं। सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि बुधवार को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मंजूरी मिलने के बाद समिति के प्रारूप को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। अब वहां से मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed