फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home minister Rajnath Singh warns Pakistan from Punjab

'जरूरत पड़ी तो मैं पाकिस्तान में घुसकर दूंगा मुंहतोड़ जवाब'

Wed, 25 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Wed, 25 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Home minister Rajnath Singh warns Pakistan from Punjab
राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक देश के डेढ़ करोड़ लोगों को यह सुविधा मिल चुकी है। 

विज्ञापन


जबकि अगले तीन वर्षों में वह पांच करोड़ जरूरतमंद भारतीयों तक एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंचाते हुए प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू करेंगे। 
विज्ञापन


राजनाथ मंगलवार को अबोहर के हकीकत राय चौक पर भाजपा उम्मीदवार अरुण नारंग के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गृहमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति का पूरी दुनिया में सम्मान होता है लेकिन आज वोटों के लालच में पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल जैसे अति वरिष्ठ नेता का जो अपमान हुआ है वह निंदनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं पार कर दी हैं। आप वोट न दें कोई बात नहीं लेकिन लाठी, जूता चलाते हुए हिंसक न बने यह भारत की संस्कृति नहीं है। 

उन्होंने कहा कि महान गुरु साहिबानों की धरती पंजाब के योगदान के बिना हमारा देश विश्व गुरु नहीं बन सकता। जिस पंजाब के सिख योद्धाओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं उसे वोट के लिए बंटने नहीं देना। 

'कांग्रेसी पंजाब के युवाओं को नशेड़ी की संज्ञा देते

Home minister Rajnath Singh warns Pakistan from Punjab
राजनाथ सिंह

कांग्रेसी विधायक सुनील जाखड़ पर कटाक्ष करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के युवाओं को नशेड़ी की संज्ञा देते हैं जबकि देश के लिए कुर्बानियां देने वाले पंजाब का युवा नशेड़ी नहीं हो सकता। 

पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी देने पर भी वह बाज नहीं आ रहा इसलिए जरूरत पड़ी तो हम पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया करेंगे। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने सीमा सुरक्षा बल को आदेश दिए हैं कि पहली गोली खुद नहीं चलानी और अगर पाक की ओर से शुरूआत होती है तो इधर से चलने वाली गोलियों की गिनती करने की जरूरत नहीं है। 

गृहमंत्री ने भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे करने का आश्वासन देते हुए कहा कि अबोहर से अरुण नारंग की जीत के बाद वे शीघ्र ही यहां की जनता का धन्यवाद करने अबोहर आएंगे। मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला, जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान डेलू, पूर्व विधायक डा. रामकुमार गोयल, नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed