फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   home minister rajnath singh speaks on pakistan and surgical strike in chandigarh

राजनाथ की पाकिस्तान को खरी-खरी, कहा- जो सांप पालते हैं वहीं डसे जाते हैं

Tue, 18 Oct 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh speaks on pakistan and surgical strike in chandigarh
क्षेत्रीय संपादक सम्मेलन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को सांप की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा है कि आतंकवाद को नीतिगत तौर पर प्रश्रय देने के कारण इंडो-पाक संबंधों में सुधार के मामले में सबसे बड़ी बाधा पाकिस्तान खुद है। पाकिस्तान का पूरा तंत्र आतंकवाद को हवा देने में लगा है। मैं यह बता देना चाहता हूं कि जो लोग सांप पालते हैं सांप उन्हें जरूर डसते हैं। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने सोमवार को यहां आयोजित क्षेत्रीय संपादक सम्मेलन में पाकिस्तान परस्त आतंकवाद पर जमकर हमला बोला। राजनाथ ने कहा कि हमें पाकिस्तान की जनता से नफरत नहीं है। नफरत सिर्फ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से है। पाकिस्तान आतंकवाद  को समाप्त नहीं करना चाहता है, क्योंकि उनकी मंशा साफ नहीं है। वहां आतंकवाद की फैक्टरी चल रही है।
विज्ञापन


उन्हाेंने आश्वासन दिया कि साल 2018 तक इंडो-पाक बार्डर पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा। यहां फिजिकल बैरियर के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में फ्लड लाइट और लेजर वॉल भी बनाए जाएंगे। इसे लेकर मधुकर कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के आधार पर हम देश के बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा इतनी चौकस कर देंगे कि हमारे देश में घुसपैठ संभव नहीं होगी। भरोसा जताया कि साल 2018 तक भारतीय अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पंजाब में बॉर्डर खाली करवाए जाने पर भी बोले राजनाथ सिंह'

home minister rajnath singh speaks on pakistan and surgical strike in chandigarh
क्षेत्रीय संपादक सम्मेलन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है। आने वाले समय में हमारा देश विश्व की अर्थव्यवस्था को लीड करने की भूमिका निभाएगा, लेकिन बहुत सी ताकते ऐसी हैं, जिन्हें भारत की तरक्की रास नहीं आ रही है। यह ताकतें समय-समय पर अवरोध पैदा करती हैं।

इसलिए यह जरूरी है कि देश के सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमारा देश छह देशों की सीमाओं से जुड़ा है। इसलिए प्रभावी बॉर्डर प्रबंधन बेहद जरूरी है। साइबर टेरोरिज्म सहित अन्य कई खतरों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने भविष्य को सुरक्षित करने के संकेत दिए।

पंजाब में सीमावर्ती क्षेत्र के गांव से रिहायशी इलाकों को खाली करवाने संबंधी सवाल पर राजनाथ ने कहा कि मैंने सेना से सतर्कता बरतने के लिए कहा था। ऐसा लगा कि पाकिस्तान कुछ गलत हरकत न करे। मैंने जो कहा ठीक कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed