{"_id":"6240b93e8b4ff9244274ec53","slug":"home-minister-gifted-480-crore-schemes-in-seven-hours-chandigarh-news-pkl4458761181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री ने सात घंटे में दी 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री ने सात घंटे में दी 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को सिटी ब्यूटीफुल को 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 152 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने गृहमंत्री को सिटी ब्यूटीफुल की पेंटिंग भेंटकर स्वागत किया।
गृहमंत्री ने कहा कि मैं दावा करता हूं कि चंडीगढ़ जल्द देशभर में सबसे आधुनिक और अनुशासित शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में भारत के लोगों को देखने का नजरिया बदला है। जो लोग विदेश जाते हैं, उन्हें इमिग्रेशन के समय पासपोर्ट देते समय इस बदलाव का अहसास होता होगा। इसी बीच प्रशासक ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास करने की दिशा में काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं।
गृहमंत्री ने सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उसके बाद सेक्टर-17 में इंटिग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया। अर्बन पार्क से ही रायपुरकलां में बने सीटीयू वर्कशॉप व कार्यशाला स्थल, सेक्टर-50 स्थित कॉमर्स कॉलेज के छात्रावास, सेक्टर-39 वाटरवर्क्स से नहरी पानी लाने की योजना की शुरुआत की। शाम 5.30 बजे धनास पहुंचे और यहां पर पुलिसकर्मियों के लिए बने मकानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जिस तरह नई योजनाएं शुरू की गईं हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि इनको निश्चित कालखंड में पूरा कर उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विकसित देशों ने भारत से मांगा कोविन एप
गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है। वैक्सीन की अब तक 185 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। दुनिया अचंभित है कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश में कोई शोर नहीं हुआ। बड़े-बड़े विकसित देश हमसे कोविन एप मांगकर अपनी व्यवस्था को मजबूत करने में लगे हैं। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर दुनिया में शोर मचा, लेकिन भारत में यह लहर आई और निकल गई पता भी नहीं चला क्योंकि यहां वैक्सीन का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने को है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 22 से 23 बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना प्रबंधन पर चर्चा की। ऐसे समय में प्रतिदिन कमाकर खाने वाले लोगों के पास आय का कोई साधन नहीं था। इस दौरान 3.40 लाख लोगों को निशुल्क अनाज वितरित किया गया। इसमें सरकार ने अब तक एक हजार लाख मीट्रिक टन अनाज जरूरतमंद लोगों को बांटा है।