फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Anil Vij took status report of action taken so far in deaths due to poisonous liquor from DGP

हरियाणा में जहरीली शराब से मौत: गृहमंत्री अनिल विज ने डीजीपी से ली स्टेटस रिपोर्ट, दो एसआईटी के हवाले जांच

Wed, 15 Nov 2023 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:49 AM IST
सार

पूरे हरियाणा में शराब के अवैध खुर्दों की भरमार है। मुनाफे के लिए खुर्दों पर शराब में मिलावट की जाती है। इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में ब्रांडेड शराब के लेवल और स्टिकर तक पुलिस जांच अभियान में मिले हैं।

विज्ञापन
Home Minister Anil Vij took status report of action taken so far in deaths due to poisonous liquor from DGP
अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

यमुनानगर में जहरीली शराब से हो रही मौतों के मामले में गृह मंत्री अनिल विज फ्रंट फुट पर आ गए हैं। उन्होंने डीजीपी शत्रुजीत कपूर से अब तक की कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट ली। डीजीपी ने उन्हें कहा कि तमाम एंगल पर जांच की जा रही है और अधिकतर आरोपियों को काबू किया जा चुका है।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। विज ने निर्देश दिए कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। बैठक में अवैध व कच्ची शराब निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

 

दो एसआईटी करेंगी जांच
अब इस मामले की जांच एसआईटी की दो टीमें करेंगी। एक टीम का नेतृत्व यमुनानगर के डीएसपी राजेश व दूसरी का डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत सिंह करेंगे। एक टीम थाना फर्कपुर और दूसरी थाना छप्पर में दर्ज केस की जांच करेंगी। मंडेबरी, पंजेटो का माजरा, फूंसगढ़ में हुई मौत के केस थाना फर्कपुर में दर्ज हैं, जबकि सारन गांव में हुई मौत के बाद थाना छप्पर में मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। एसपी गंगा राम ने बताया कि इनके अलावा बिलासपुर क्षेत्र में जो मामले सामने आए हैं, उनकी सुपरविजन डीएसपी जगाधरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: हाईकोर्ट ने खारिज की पंजाब सरकार की दलील, 5994 ईटीटी शिक्षकों की भर्ती पर रोक हटाने से इनकार


अवैध खुर्दों की है भरमार, कड़ी कार्रवाई की तैयारी
प्रदेशभर में शराब के अवैध खुर्दों की भरमार है। मुनाफे के लिए खुर्दों पर शराब में मिलावट की जाती है। इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में ब्रांडेड शराब के लेवल और स्टिकर तक पुलिस जांच अभियान में मिले हैं। आरोपी कच्ची या अवैध शराब की बोतलों पर ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगाकर बेचते हैं। बैठक के दौरान प्रदेशभर में चल रहे अवैध खुर्दों को लेकर भी मंथन किया गया। जल्द ही उनके खिलाफ बड़ा अभियान चल सकता है।

आरोपियों का आज खत्म होगा रिमांड
मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों में से छह का रिमांड 15 नवंबर को खत्म होगा। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में कई गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं, ऐसे में पुलिस उन्हें दोबारा रिमांड पर ले सकती है। सात आरोपियों में मंडेबरी गांव का रमेश उर्फ भिंडी भी था, लेकिन गिरफ्तारी से पहले उसने भी जहरीली शराब पी ली थी। सोमवार को पीजीआई में उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed