फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home broke into millions worth of jewelry and cash blew, neighbors controlled

Chandigarh News: घर में घुस लाखों के गहने और नकदी उड़ाई, पड़ोसी काबू

Sun, 27 Aug 2023 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Home broke into millions worth of jewelry and cash blew, neighbors controlled
चंडीगढ़। मलोया थाना पुलिस ने घर में घुस कर चोरी करने वाले स्मॉल फ्लैट मलोया निवासी विजय उर्फ मंडी (18) को दबोचा है। शिकायतकर्ता कुलदीप ने पुलिस को बताया था कि बीते 21 अगस्त को कोई अज्ञात उनके घर का ताला तोड़ कर लाखों के गहने और 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया। उनके मुताबिक सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, बाली, अंगूठियां, डोलताबीज, चांद, दो नाक की पिन, दो तीली गोल, 10 तोले चांदी की पायल, सात तोले की चांदी की पायल का जोड़ा चोरी हुआ है। मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया जाना है। पता चला है कि आरोपी शिकायतकर्ता का पड़ोसी है। वहीं एक अन्य मामले में सेक्टर-32डी के अनिल अग्रवाल ने सेक्टर-34 थाना पुलिस को शिकायत दी है कि बीते 25 अगस्त को कोई उनकी इलेक्ट्रिक बाईसाइकिल घर से चुरा ले गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed