फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   holy book insult news, amritsar gurudwara news, punjab news, amritsar news, crime news

गुरुद्वारा में पावन स्वरूप की बेअदबी, आग के हवाले किया, 3 गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 12 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
holy book insult news, amritsar gurudwara news, punjab news, amritsar news, crime news
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी - फोटो : फाइल फोटो
अमृतसर के गांव रामदिवाली में पावन स्वरूप की बेअदबी का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। घटना देर रात की है। तीनों चोरों ने गुरुद्धारे की गोलक से पांच सौ रुपए चुराकर, गुरुद्धारें की दो पावन स्वरुपों, दस गुटकों को अग्नि के भेंट कर दिया। मौके पर गांववासियों ने चोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना मत्तेवाल प्रभारी मुखतियार सिंह, थाना मजीठा प्रभारी इंद्रजीत सिंह, थाना बयास प्रभारी प्रीतइंद्र सिंह, एसएसपी ग्रामीण जसदीप सिंह सैणी, एसपी डी रणधीर सिंह, डीएसपी मजीठा विशालदीप सिंह भारी पुलिस पार्टी समेट घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों को गिरफतार कर उनके खिलाफ विभन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


शानिवार को तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह, राजू मसीह, शमशेर सिंह निवासी गांव रामदिवाली मुस्लमाना के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी मुखतियार सिंह ने बताया कि गांव रामदिवाली मुस्लमाना के रहने वाले तीन चोरों ने गांव के बाबा जीवन सिंह के गुरुद्धारें में शराब पीकर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्धारें की गोलक से पांच रुपए चुराने के बाद दो पावन स्वरुपों, 10 गुटकें अग्नि के भेंट कर दिए। गांववासियों को पता चलने पर उन्होंने तीन चोरों को रंगेहाथों पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंची। तीनों को पुलिस ने गिरफतार कर इनके खिलाफ विभन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया। शानिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।  


2015 में था चोरी का मामला दर्ज
तीन चोरों के खिलाफ 2015 में थाना मत्तेवाल में एक चोरी का केस दर्ज किया गया था। इस केस में वे केंद्रीय जेल में बंद थे। दो माह पूर्व तीनों जमानत लेकर बाहर आए थे। बाहर आने के बाद फिर इन्होंने शुक्रवार को बाबा जीवन सिंह गुरुद्धारें में घुसकर बेअदबी की। ये जानकारी थाना मत्तेवाल प्रभारी मुखतियार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed