{"_id":"39b3939aa20780c84d94dd010a47d5e9","slug":"holika-dahan-today-the-auspicious-know-what","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन आज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन आज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलिका दहन प्रदोष काल में है। प्रदोष काल चंद्रमा कन्या राशि और कन्या लग्न में है। इसलिए होलिका दहन का शुभ समय प्रदोष काल में रविवार को शाम छह बजकर 50 से रात आठ बजकर 34 तक का है।
विज्ञापन
यह बात सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताई। उन्होंने कहा कि होलिका दहन 16 मार्च दिन रविवार को और रंगों की होली 17 मार्च दिन सोमवार को है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदोष का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है। इसका स्वामी सूर्य है जो ग्रहों का राजा है। इस मुहूर्त की सबसे विशेष महत्व है कि दिन रविवार है।
मिश्र ने बताया कि ग्रहों का राजा सूर्य और ग्रहों के राज कुमार बुध होन के कारण इस साल की होली का पर्व बहुत ही सुख समृद्धि, हास परिहास, व्यंग्य विनोद सुखा शांति से भरा होगा। क्योंकि राजा, कुमार और गुरु का चंडीगढ़ से संबंध होने के कारण यहां किसी प्रकार की अराजकता नहीं होगी।
विज्ञापन
देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे का कहना है कि पीले, लाल और हरे रंग के गुलाल से यदि होली खेली जाए तो बहुत ही सुखदायक होगी।
पीला रंग ज्ञान और धर्म का कारक है, हरा रंग बुद्धि और संगीत का कारक है जबकि लाल रंग सूर्य का प्रतीक है, शासक प्रवृति और राजपक्ष का कारक है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की राशि मीन है। मीन का स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस वर्ष की होली हर पक्ष से सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला है।