फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holi Milan celebration in Godham today

Chandigarh News: गोधाम में होली मिलन समारोह आज

Thu, 13 Mar 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Holi Milan celebration in Godham today
पंचकूला। पंचकूला गोशाला ट्रस्ट एवं श्रीराम सेवादार ट्रस्ट की ओर से 13 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। माता मनसा देवी गोधाम, मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 पंचकूला में यह आयोजन होगा। पंचकूला गोशाला ट्रस्ट के प्रधान एवं पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शाम 5 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्री कृष्ण का रास नृत्य सभी का विशेष आकर्षण रहेगा। शाम 6 बजे होलिका दहन होगा और इसके बाद सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। पंचकूला गोशाला ट्रस्ट एवं श्रीराम सेवादार ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें तैयारियां पर चर्चा हुई। कुलभूषण गोयल ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री कृष्ण का रास नृत्य देखने की अपील की। इस मौके पर डा. नरेश मित्तल, भूपिंद्र गोयल, कुसुम कुमार गुप्ता, तेजपाल गुप्ता, दीपक बंसल, मुकेश बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, राज मित्तल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed