फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holi celebration in PU...crowd went out of control

Chandigarh News: पीयू में होली का जश्न...बेकाबू हुई भीड़, डीजे आधे घंटे में किया बंद

Fri, 14 Mar 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration in PU...crowd went out of control
पीयू में होली खेलते विद्यार्थी।
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी वीरवार को होली के रंगों पर रंग गया। वैसे तो हर साल यहां जबर्दस्त भीड़ उमड़ती है। लेकिन पहली बार हजारों की संख्या में विद्यार्थी पीयू के स्टूडेंट सेंटर पहुंचे। कार्यक्रम दोपहर एक से 5 बजे तक होना था, लेकिन आधे घंटे में इतने विद्यार्थी कैंपस में आए गए कि भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो गया। 1 बजे कार्यक्रम में डीजे बजाना शुरू किया गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाते हुए डांस किया। लेकिन भीड़ बेकाबू होने के कारण आधे घंटे में ही डीजे को बंद करना पड़ा। उसके बाद पीयू प्रशासन को कैंपस को खाली करवा दिया गया। करीब 3:00 बजे तक भीड़ छट गई।
विज्ञापन

वाहन पार्क के लिए नहीं थी जगह
स्टूडेंट सेंटर के आसपास किसी भी पार्किंग में वाहन लगाने की जगह नहीं थी। पुराने छात्रों ने कहा कि इससे पहले होली पर कभी इतनी भीड़ नहीं देखी गई। भीड़ के कारण नेटवर्क की समस्या के चलते विद्यार्थी एक-दूसरे से संपर्क भी नहीं कर पा रहे थे। फोन करने के लिए विद्यार्थियों को छात्र केंद्र एरिया से दूर जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन


भीड़ में खो गई सहेलियां तो अकेली घर को निकली छात्रा
एक छात्रा सहेलियों के साथ आई थी, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वह उन्हें दोबारा नहीं मिल पाई। वह भीड़ में कई बार उन्हें ढूंढने गई, लेकिन उनके नहीं मिल सकी। इसके बाद वह अकेली घर के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने जमकर उठाया होली का मजा
कुछ विद्यार्थी कीचड़ से होली खेलते भी दिखाई। फूल की क्यारियों में छात्राएं कीचड़ से लथपथ हो गई। एक विद्यार्थी स्पाइडर मैन का नकाब पहनकर घूम रहा था तो एक कंधे पर टांगकर पाइप से पानी फेंक रहा था। गुलाल और रंग में स्टूडेंट्स रंग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed