फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey Player Krishna B Pathak honored with Arjuna Award by President Draupadi Murmu in Delhi

Kapurthala: हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्णा बहादुर पाठक को मिला अर्जुन अवार्ड, कपूरथला के RCF में रहते हैं पाठक

Wed, 10 Jan 2024 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:46 AM IST
सार

हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्णा बहादुर पाठक को बचपन से ही हॉकी खेलने का शौक था, लेकिन आर्थिक तंगी थी। न तो उनके पास हॉकी थी और न ही जूते होते थे। लेकिन उनका जुनून उन्हें भारतीय टीम तक ले गया। वह कई बार नंगे पांव एवं पुराने बूटों के साथ ही मैदान में खेलते रहे।

विज्ञापन
Hockey Player Krishna B Pathak honored with Arjuna Award by President Draupadi Murmu in Delhi
कृष्णा बी पाठक को अर्जुन अवॉर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के रेल कोच फैक्टरी वासी कृष्णा बी पाठक को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। यह आयोजन देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सम्मानित करने के लिए किया गया था। इसमें 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


हॉकी टीम के गोल कीपर कृष्णा बहादुर पाठक ने वर्ष 2023 में होंगझोक एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम में सेकेंड गोलकीपर के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी, जिसके चलते देश को गोल्ड मेडल मिला था। 
विज्ञापन


पाठक ने अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई। वह राष्ट्रपति भवन में अपने चाचा के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें हॉकी खेलने का शौक था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण न तो उनके पास हॉकी थी और न ही जूते होते थे। लेकिन उनका जुनून उन्हें भारतीय टीम तक ले गया। वह कई बार नंगे पांव एवं पुराने बूटों के साथ ही मैदान में खेलते रहे। सीनियर खिलाड़ी उन्हें पुरानी हॉकी दे देते थे, जिससे उनका खेल जारी रहता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा ने वर्ष 2023 में भारतीय हॉकी टीम की तरफ से खेलते हुए देश को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका अदा की। कृष्ण जूनियर विश्व कप विजेता भी हैं। शानदार खेल की बदौलत ही इस बार उनको अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया। अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर आरसीएफ के साथ-साथ उन्होंने कपूरथला और पंजाब का नाम भी रोशन किया है।  


वर्ष 2021 में जब ओलिंपिक खेलकर कृष्णा पाठक आरसीएफ लौटे थे तो भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल मिला था। इस दौरान सरकार ने भारतीय हॉकी टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम पर सरकारी स्कूलों के नाम रखने की घोषणा भी की थी। जिस क्रम में कपूरथला के गांव हुसैनपुर के सरकारी स्कूल का नाम ओलिंपियन कृष्ण बी पाठक के नाम से रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed