{"_id":"711ae1de5ac499b894aabfccdaf5073a","slug":"hockey-league-punjab-warriors-won-against-ranchi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया लीग: पंजाब वारियर्स का जीत के साथ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी इंडिया लीग: पंजाब वारियर्स का जीत के साथ आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार सिंह की अगुवाई में पंजाब वारियर्स ने हाकी इंडिया लीग का आगाज जीत से किया। सेक्टर 42 स्थित हॉकी स्टेडियम में मंगलवार से हॉकी इंडिया लीग मुकाबलों की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
पहला मुकाबला पंजाब वारियर्स और रांची रेंज के बीच खेला गया। पंजाब वारियर्स ने गत विजेता रांची रेंज की टीम को 2-0 से हराकर पिछले साल के फाइनल का बदला चुकता कर लिया। पंजाब वारियर्स के जैक वेटन ने मैच के पहले ही मिनट में फील्ड गोल दागकर नए नियम के तहत 2-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर में किसी भी टीम की तरफ से गोल नहीं किया जा सका। रांची रेंज को 19वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसका फायदा नही उठाया जा सका। तीसरे क्वार्टर में पंजाब को दो पेनाल्टी कार्नर मिले, लेकिन वे बेकार गए। चौथा क्वार्टर भी गोलरहित रहा। अंत में नतीजा पंजाब वारियर्स के हक में गया। टीम को 2-0 से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच
पंजाब टीम को जीत दिलाने वाले जैक वेटन को मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार के साथ 25 हजार का चेक दिया गया।
झलकियां-
खाली रहा स्टेडियम
हॉकी लीग ग्लैमर और रोमांच से भरपूर होता है। तीन साल बाद इसका आयोजन भी किया गया है इसके बावजूद सेक्टर 42 स्थित हॉकी स्टेडियम मंगलवार को पूरा नहीं भरा था। इससे पहले यहां पर टर्फ की हालत खराब थी और लीग मोहाली स्थित नए इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा था। हॉल ही में सेक्टर 42 स्टेडियम में नई टर्फ लगाई गई थी जिस कारण यहां पर लीग की वापसी हुई।
आयोजकों ने रखे टिकट
मैच के टिकट का मूल्य विद्यार्थियों के लिए 10 रुपये और बड़ों के लिए 100 रुपये रखा गया है। मैच में अगर निशुल्क एंट्री होती तो स्टेडियम में और दर्शक आ सकते थे।