फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hockey league: Punjab Warriors VS delhi waveriders

हॉकी इंडिया लीग: आज पंजाब वॉरियर्स Vs दिल्ली वेवराइडर्स

Wed, 20 Jan 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
hockey league: Punjab Warriors VS delhi waveriders

रोमांच और ग्लैमर से भरपूर हॉकी इंडिया लीग में बुधवार को पंजाब वॉरियर्स के सामने दिल्ली वेवराइडर्स की टीम होगी। दोनों टीमों के बीच सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है।

विज्ञापन


दिल्ली की टीम मुख्य कोच सेड्रिक डिसुजा के मार्ग दर्शन में पिछले दो सीजन की तुलना में इस बार जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। मंगलवार को शहर पहुंची दिल्ली टीम की नई जर्सी लांच की गई। इस मौके पर टीम के कप्तान, कोच सहित उप कप्तान रुपिंदर पाल सिंह ने लीग के बारे में अपने इरादे बताए।
विज्ञापन


टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से लैस: डिसुजा
वेवराइडर्स के कोच सेड्रिक डिसुजा ने बताया कि टीम इस बार पिछली गलतियाें से सबक लेते हुए नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम का हर खिलाड़ी शानदार खूबियों वाला है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ी एकजुट होकर अटैकिंग हॉकी खेलने में माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू मैदान पर लीग के जरिए करेंगे डेब्यू
टीम के उपकप्तान रुपिंदर पाल सिंह सेक्टर-42 स्थित हॉकी एकेडमी से ही ट्रेनिंग ली है। अब वह भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा हैं। बातचीत के दौरान रुपिंदर ने बताया कि वह अपने घरेलू मैदान पर लीग के जरिए डेब्यू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

टीम को सेमीफाइनल तक टारगेट
रुपिंदर पाल ने कहा कि पिछले दो सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। इस बार उनका पहला टारगेट टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाना है। उन्हाेंने बताया कि रियो ओलंपिक से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियाें के लिए यह लीग काफी अहम होगी।

जो अपने थे अब उनके खिलाफ
दिल्ली टीम का सामना उस पंजाब टीम और उसके कप्तान सरदार सिंह से होने जा रहा है, जिस टीम के पिछले सीजन में वह कप्तान थे। अब सरदार और रुपिंदर की टीमें इस सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी।


दिल्ली वेवराइडर्स की टीम
साइमन चाइल्ड (कप्तान), रुपिंदर पाल सिंह (उप-कप्तान), हरजीत सिंह, तलविंदर सिंह, युवराज वाल्मीकि, मनदीप सिंह, संता सिंह, अमित गौड़ा, विक्रम कांत, हरजोत सिंह, सुरेंद्र कुमार, परविंदर सिंह, प्र्रभदीप सिंह, डेवोन मैन्वेस्टर, जस्टिन रेडरोस, ट्रिस्टन व्हाइट, स्टीवन एडवडर्स, मार्क पियरसन, इयान लीवरसैंड बेंजामिन स्टांज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed