फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey Academy trainees Sanjay and Gurjant also got tickets for Paris Olympics.

Chandigarh News: पेरिस ओलंपिक के लिए हॉकी अकादमी के ट्रेनी संजय और गुरजंट ने भी कटाया टिकट

Thu, 27 Jun 2024 06:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Hockey Academy trainees Sanjay and Gurjant also got tickets for Paris Olympics.
चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक-2024 का टिकट काटने के लिए शहर के खिलाड़ियों को कोई जवाब नहीं है। पहले शूटिंग खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से टिकट हासिल किया। इसके बाद गोल्फ में शुभांकर शर्मा ने और अब सेक्टर-42 स्थित चंडीगढ़ हॉकी ट्रेनी खिलाड़ियों में संजय और गुरजंट सिंह ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय सीनियर हॉकी टीम में जगह बना ली है। संजय के लिए यह पहला ओलंपिक जबकि गुरजंट सिंह पिछले ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में शामिल रह चुके हैं। बुधवार को हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक के लिए 16 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की। इस टीम को नेतृत्व हरमनप्रीत करेंगे। टीम 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक में खेलेगी।
विज्ञापन

एशियन गेम्स में गोल्ड और विजेता ट्रॉफी
पिछले वर्ष चीन के हांगझोऊ में अक्तूबर माह में एशियन गेम्स में भारत की सीनियर हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इस टीम में संजय और गुरजंट सिंह भी शामिल रहे। एशियन गेम्स में भारत ने जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। गुरजंट सिंह मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्होंने सेक्टर-42 स्थित हॉकी अकादमी में 2005-2012 तक ट्रेनिंग ली और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी टीम में जगह बनाई। मौजूदा समय में पीसीए अधिकारी के पद पर है। वहीं, संजय मूल रूप से हरियाणा के हिसार के पास गांव डाबरा के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं और वर्ष 2011 में सेक्टर-42 स्थित हॉकी अकादमी में ट्रेनिंग की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

हॉकी अकादमी के सदस्यों में खुशी का माहौल
पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर सेक्टर 42 स्थित हॉकी अकादमी के सदस्यों में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं, चयनित हुए शहर के हॉकी अकादमी के कोच गुरमिंदर सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा था कि यह दोनों खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में भारत को मेडल जीतने में पूरा जोर लगा देंगे। गुरमिंदर सिंह ने कहा कि दोनों ही मेहनती खिलाड़ी हैं। इसी मेहनत का फल इन दोनों का अब मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed