फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hmt suicide, hmt joint manager suicide, hmt employee suicide, hmt pinjore, hmt, pinjore, panchkula

HMT सुसाइड केस: पत्नी बोली, आरोपियों का नारको टेस्ट हो

Sat, 02 Apr 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Sat, 02 Apr 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
hmt suicide, hmt joint manager suicide, hmt employee suicide, hmt pinjore, hmt, pinjore, panchkula
एचएमटी के स्वर्गीय ज्वाइंट जनरल मैनेजर कंवलजीत सिंह की पत्नी निहाल कौर - फोटो : amarujala
एचएमटी के स्वर्गीय ज्वाइंट जनरल मैनेजर कंवलजीत सिंह की पत्नी निहाल कौर ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से इस केस के आरोपियों का नारको टेस्ट करवाने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द न्याय दिलाया जाए। यदि पुलिस ने जांच में देरी की तो उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। क्योंकि एक महीने बाद कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कर्नल केपी मिश्रा रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद यह केस भी अन्य की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस लाख कोशिशों के बावजूद भी उन्हें न्याय नहीं दिला पाएगी। न्याय की मांग को लेकर शनिवार को निहाल कौर अपने परिजनों के साथ पंचकूला के डीसीपी अनिल कुमार धवन से मिलीं। उन्होंने मुलाकात के दौरान कंपनी के डायरेक्टर पर कंवलजीत सिंह को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के लिए डायरेक्टर समेत कई अधिकारी दोषी हैं।  
विज्ञापन

 
गहनता से कर रहे हैं केस की जांच: डीसीपी 
कंवलजीत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच में तेजी लाने की मांग को लेकर उनकी पत्नी व परिवार के सदस्य पंचकूला के डीसीपी अनिल कुमार धवन से मिले। धवन ने कंवलजीत सिंह के परिजनों को आश्वासन दिया है कि पुलिस इस केस की जांच पूरी गहनता के साथ कर रही है। इस मामले से जुड़े हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed