फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   hmt suicide case, kp mishra, hmt pinjore, kanwaljit singh, pinjore, panchkula

HMT सुसाइड केस: एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केपी मिश्रा को राहत

Thu, 21 Apr 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Thu, 21 Apr 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
hmt suicide case, kp mishra, hmt pinjore, kanwaljit singh, pinjore, panchkula
एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
एचएमटी पिंजौर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रिटायर कर्नल केपी मिश्रा को पंचकूला की एक अदालत ने मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी है। केपी मिश्रा पर संयुक्त महाप्रबंधक कंवलजीत सिंह नागी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अदालत को बताया कि केपी मिश्रा जांच में शामिल हो चुके हैं। अभी तक की जांच में उनके खिलाफ कुछ खास नहीं मिला है। इसलिए अभी कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है। मिश्रा के वकील सुभाष चंद्र ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल जांच में शामिल हो चुके हैं और इस मामले मे पुलिस को हर संभव सहयोग कर रहे हैं। पिंजौर थाने के इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने कहा कि कर्नल मिश्रा ने बताया है कि उनका नागी के साथ कोई विवाद नहीं था। हम निश्चित रूप से सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एचएमटी पिंजौर के संयुक्त महाप्रबंधक कंवलजीत सिंह नागी ने 28 मार्च को  एचएमटी परिसर में बनी पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी थी। नागी की पत्नी ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केपी मिश्रा और कंपनी प्रबंधन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह की पत्नी की शिकायत पर पिंजौर पुलिस ने केपी मिश्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया था कि उस दिन नागी को मिश्रा ने दो बार अपने कमरे में बुलाया था, जिसके बाद वह काफी परेशान दिख रहे थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed