फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hiv_aids_fortis_hospital

महिलाओं को होता है एचआईवी का ज्यादा खतरा

Mon, 02 Dec 2013 01:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Dec 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
hiv_aids_fortis_hospital
भारतीय महिलाओं में एचआईवी संक्रमण की चपेट में आने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
विज्ञापन


यह कहना है फोर्टिस अस्पताल की कंसलटेंट गायनोकोलॉजी डा. रितंभरा भल्ला का। वे बापूधाम कालोनी में एचआईवी प्रीवेंशन एंड प्रोटेक्शन के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रही थीं।

यह कार्यक्रम फोर्टिस अस्पताल की ओर से आयोजित किया गया था। डा. भल्ला ने कहा, ‘यह बीमारी अब महामारी का विकराल रूप ले चुकी है और हमारा फर्ज बनता है कि इस पर नकेल कसने के लिए प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन


न सिर्फ उनके मानवाधिकारों के नाते, बल्कि उनकी जनन क्षमता के मद्देनजर भी महिलाओं को इस संक्रमण की चपेट में आने से बचाव के तौर-तरीकों और साधनों के बारे में समझ पैदा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एड्स के मरीजों में टीबी होने का सबसे ज्यादा खतरा

ज्यादातर मामलों में यह संक्रमण असुरक्षित यौन संबंधों से होता है, पर करीब 20 फीसदी मरीज ड्रग के मार्फत इसकी चपेट में आते हैं’।

इस दौरान परिचर्चा में सर्वाइकल कैंसर और अन्य अनुवांशिक कैंसरों के बारे में भी विचार किया गया। यह परिचर्चा विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही आयोजित कराई गई।

फोर्टिस अस्पताल में ब्लड बैंक टीम के अशोक कुमार ने ‘एचआईवी को लेकर जारी भ्रम और गलत अवधारणा’ विषय पर चर्चा की। इस चर्चा में सिर्फ पुरुष ही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed