{"_id":"5889abad4f1c1b5c02cf6670","slug":"historic-red-fort-rajpath-punjab-glimpses-of-valor-and-culture","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजपथ पर पंजाब की झांकी, दिखी शौर्य और संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपथ पर पंजाब की झांकी, दिखी शौर्य और संस्कृति की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
राजपथ पर पंजाब की झांकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश आज 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर विजय चौक से ऐतिहासिक लालकिले तक देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया। राजपथ से लेकर पूरा देश तिरंगे के रंग में सराबोर है। इस मौके परेड में पंजाब की संस्कृति का बखान करती झांकी निकाली गई जिसने सबका मन मोह लिया।
गौरतलब है कि 4 वर्ष बाद इस बार पंजाब के लोकनाच की झलक गणतंत्र दिवस की परेड में दिखी। 'जागो आई आ' विषय पर आधारित पंजाब की झांकी ने पंजाबी सभ्याचार का प्रतिनिधित्व किया।
पंजाबी विवाह मौके जागो विवाह से एक रात पहले निकाली जाती है, जिसमें दूल्हे या दुल्हन के रिश्तेदार और दोस्त पूरे गांव में घूम कर लाईट या दीए वाली गागर उठा कर लोगों को अपनी, खुशी में शामिल होने का न्योता देते हैं।

पंजाब की झांकी को देख मस्ती के रंग में डूबे
राजपथ पर पंजाब की झांकी
इस जागो की झांकी में सबसे आगे 4 महिलाएं पंजाबी लिबास में जागो सिर पर रख कर नाचती नजर आ रही हैं। झांकी के आखिर में गांव के एक घर को विवाह के माहौल में सजाया गया है। घर की दीवारों को भी पंजाबी कलेवर में रंगा गया है।
बताने योग्य है कि इससे पहले 2012 में पंजाब की झांकी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई थी । उसके बाद राज्य सरकार की तरफ से बाबा फरीद, बैसाखी, खालसा विरासत, मां भागों, प्रवासी पक्षियों समेत कई विषय पर पंजाब की तरफ से लगातार गणतंत्र दिवस का हिस्सा बनने की कोशिश की गई थी। पंजाब को 2017 में जागो विषय को केंद्र ने हरी झंडी दी।