फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hisar and Bathinda Temperatures recording -1 degree Celsius on Wednesday

44 साल बाद हिसार का पारा पहुंचा -1 डिग्री, 31 तक राहत के नहीं आसार

Thu, 27 Dec 2018 08:49 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Dec 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Hisar and Bathinda Temperatures recording -1 degree Celsius on Wednesday
प्रतीकात्मक तस्वीर
पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह सर्दी के लिहाज से नए रिकॉर्ड बना रहा है। हिसार में 44 साल बाद न्यूनतम तापमान माइनस एक (-1.0) डिग्री पहुंच गया। वहां वर्ष 1973 में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। 
विज्ञापन


इसके बाद 2013 में माइनस 0.8 और 2011 में शून्य डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा था। इन दिनों समूचा हरियाणा भीषण सर्दी की चपेट में है। बुधवार को प्रदेश में इस सीजन की सबसे तेज सर्दी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में सुबह के वक्त ओस की बूंदें जम गईं। प्रदेश में लगातार गिर रहे तापमान के चलते गेहूं की फसल को छोड़कर अन्य फसलों और सब्जियों में नुकसान की आशंका जताई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शीतलहर, गलन और ठिठुरन के चलते प्रदेशवासियों को दिन में भी राहत नहीं मिल रही है। दिन का अधिकतम तापमान भी बीस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। रोहतक में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया, लेकिन 31 दिसंबर तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इस बीच सुबह दस बजे तक गहरी धुंध का असर रहेगा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छा सकते हैं। 

कहां कितना रहा तापमान 

जिला     न्यूनतम तापमान 
हिसार     -1.0
सिरसा      0.2
रेवाड़ी      1
महेंद्रगढ़     1.5
करनाल     1.5
गुरुग्राम      2.6
कुरुक्षेत्र      2.8
रोहतक      3.2
चंडीगढ़      4
भिवानी      4.6
अंबाला      5.2

पड़ेगा पाला, धुंध रहेगी जारी

बर्फबारी के चलते तापमान और नीचे जाएगा। कई स्थानों पर पाला पड़ सकता है। आगामी दो दिनों तक बादल छाने व धुंध रहने के आसार हैं।
- डॉ. देवेंद्र बुंदेला, केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed