'लड़कियां जींस पहनना छोड़ दें, रेप घट जाएंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर लड़कियां जींस पहनना छोड़ दें तो रेप नहीं होंगे। यह कहना है हिन्दू महासभा का। हिन्दू महासभा ने इस बार लड़कियों के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी हिन्दू महासभा विवादित बयान देकर कई बार सुर्खियों में रह चुकी है।
महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने लड़कियों के पहनावे को रेप की घटनाओं से जोड़ते हुए कहा है कि लड़कियां हॉफ जींस पहनना छोड़ दें तो रेप की घटनाएं भी कम हो जाएंगी। उन्होंने ‘लव जेहाद’ के मामले पर भी हिंदू युवकों को उकसाने की बात कही।
महासभा का हिन्दुओं से एकजुट होने का आह़्वान
15 फरवरी को हिसार से शुरू होने वाले ‘बहू लाओ-बेटी बचाओ’ अभियान के तहत जिले में आए अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने हिंदुत्व को बचाने के लिए हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया।
महासभा ने कहा कि भारत में अगर हिंदू समाज खतरे में आएगा तो देश भी खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘बहू लाओ-बेटी बचाओ’ अभियान का मकसद लव जेहाद जैसे मामलों को कमजोर करना है। यह मुहिम हरियाणा समेत पूरे देश में चलाई जाएगी। इससे कुंवारे युवकों को दुल्हन मिल सकेगी।