{"_id":"5a5484044f1c1b0e788b7717","slug":"hindu-festivals-chandigarh-lohri-2018-celebration-for-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार चंडीगढ़ की लोहड़ी 'लाडो' के नाम...देसी अंदाज में होगा खास सेलिब्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार चंडीगढ़ की लोहड़ी 'लाडो' के नाम...देसी अंदाज में होगा खास सेलिब्रेशन
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
उत्साह का पर्व है लोहड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार चंडीगढ़ की लोहड़ी 'लाडो' के नाम होगी और 13 जनवरी को खूब धमाल मचेगा। शहर में इस बार त्योहार पर खास सेलिब्रेशन की तैयारी है। सुंदर- मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो... लोहड़ी वे लोहड़ी जीवे तेरी जोड़ी, खोल माई कुंडा- जीवे तेरा मुंडा, तोरी दे विच दाना, दाना असां लोहड़ी लै के जाना।... लोहड़ी के यह लोकगीत, भले ही अब लुप्त हो रहे हों, लेकिन सिटी में इस बार भी पंजाबी बोली और देसी अंदाज के साथ लोहड़ी का जश्न लेडीज और लाडो के नाम होगा।
यहां 13 जनवरी को पर्व के सेलिब्रेशन के बीच ढोल की थाप पर महिलाएं बोलियों पर गिद्दा पाएंगी। उनकी ओर से लोहड़ी को अपने ही अंदाज में मनाने की योजना है। इसमें कुछ लोग लोहड़ी को अपनी कालोनी, सेक्टर व सोसाइटी में मिलकर मनाएंगे, तो कुछ इसे क्लब में सेलिब्रेट करेंगे। वहीं, कुछ लेडीज व ग्रुप ने लोहड़ी की थीम लाडो रखी है, जो इसे सिर्फ लड़कियों के जन्म की खुशी के रूप में मनाएंगी।
जुड़वा बेटियों के लिए खास सेलिब्रेशन
नारी जागृति मंच की ओर से लोहड़ी का थीम लाडो रखा गया है। मंच की अध्यक्ष नीना तिवाड़ी ने बताया कि इस बार जुड़वां बच्चियों के नाम पर लोहड़ी मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम 13 जनवरी को हनुमान मंदिर सेक्टर-40 में दोपहर 12.30 बजे होगा। इसमें चार जुड़वां लाडो की पहली लोहड़ी एक साथ मनाई जाएगी।
विज्ञापन
लेडीज क्लब पाएगी गिद्दा
ट्यूजडे लेडीज क्लब की अध्यक्ष वल्ली एनबी सिंह ने बताया कि हर साल क्लब की ओर से पुराने अंदाज में ही पर्व मनाने की कोशिश की जाती है। इस बीच क्लब की बुजुर्ग सदस्यों की ओर से लोहड़ी की बोलियां बोली जाती हैं। क्लब में 300 से अधिक सदस्य हैं, जिसमें 80 साल से लेकर 18 साल की उम्र की महिलाएं शामिल हैं। यहां डीजे की बजाए पूरा कार्यक्रम ढोल की थाप पर सेलिब्रेट किया जाएगा। यह जश्न 9 जनवरी को दोपहर 11.30 बजे होगा।
थीम होगी कुड़ियां दी लोहड़ी
बापूधाम कालोनी में गरीब कन्याओं की एजूकेशन को लेकर 13 जनवरी को यहां कुड़ियां दी लोहड़ी थीम पर सेलिब्रेशन होगा। यह कार्यक्रम किताबघर में दोपहर तीन बजे होगा।
सेक्टर-42 कालोनी में भी होगी लोहड़ी सेलिब्रेशन
सिटी के लोगों की ओर से अपने सेक्टर, कालोनी एवं सोसाइटी में हर साल लोहड़ी सेलिब्रेट की जाएगी। सेक्टर-42 स्थित आल इंडिया रेडियो सोसाइटी से लेकर अन्य जगह भी लोहड़ी सेलिब्रेट की जाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रेस क्लब में 12 जनवरी को लोहड़ी सेलिब्रेशन होगा। इसमें सभी सदस्यों के लिए तंबोला एवं गेम्स का आयोजन होगा। इसके अलावा लोहड़ी पर सभी मार्केट कमेटियों की ओर से भी लोहड़ी सेलिब्रेट की जाएगी।