फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindi Diwas 2021: Hindi is Promoted in Many Countries  

हिंदी दिवस: विदेशियों के मन में है हिंदी के प्रति प्रेम अगाध, भारत से चुनते हैं बहू और दामाद 

Tue, 14 Sep 2021 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Sep 2021 11:29 AM IST
सार

विदेशों में हिंदी सीखने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। माना जाता है कि विदेशी धरती पर चल रहे विश्वविद्यालयों में भाषा सीखने वाले विद्यार्थियों की संख्या एक से लेकर पांच तक पहुंच गई तो समझो उस कोर्स का मकसद पूरा हो गया, लेकिन हिंदी सीखने वालों की संख्या 50 तक पहुंच रही है।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2021: Hindi is Promoted in Many Countries  
हिंदी दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी देश की बिंदी है। यह बिंदी विदेशी धरा पर भी देश का मान बढ़ा रही है। विदेशों में वहां की सरकारें, शिक्षण संस्थान इस भाषा को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठा रहे हैं। पुर्तगाल सहित कई देश ऐसे हैं जिनका हिंदी के प्रति अगाध प्रेम हैं। ये भारत से बहू-दामाद चुनने में प्रमुखता देते हैं। विदेशों में हिंदी सीखने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। माना जाता है कि विदेशी धरती पर चल रहे विश्वविद्यालयों में भाषा सीखने वाले विद्यार्थियों की संख्या एक से लेकर पांच तक पहुंच गई तो समझो उस कोर्स का मकसद पूरा हो गया, लेकिन हिंदी सीखने वालों की संख्या 50 तक पहुंच रही है। इस संबंध में अमर उजाला ने हिंदी के जानकारों से बातचीत की। 

विज्ञापन


हिंदी पढ़कर युवा अनुवाद के क्षेत्र में बिखेर रहे चमक 
यहां हिंदी की स्थिति बहुत अच्छी है। स्थानीय युवा हिंदी पढ़कर अनुवाद के क्षेत्र में चमक रहे हैं। संस्थाएं भी अनुवाद के लिए तेजी से आगे आ रही हैं। मेरे विश्वविद्यालय में 20 से अधिक हिंदी के छात्र हैं। इस बार संख्या बढ़ने की संभावनाएं हैं। हिंदी के विकास में यहां के दूतावास की अहम भूमिका है। माह में दो से चार कार्यक्रम हिंदी के विकास को लेकर करवाए जा रहे हैं। -प्रो. आनंद वर्धन शर्मा, विजिटिंग प्रोफेसर, भारत विद्या विभाग, सोफिया विश्वविद्यालय, बुल्गारिया
विज्ञापन



बॉलीवुड, शास्त्रीय संगीत का कमाल... हिंदी के प्रति बढ़ा लगाव 
यहां हिंदी वर्ष 2009 से पढ़ाई जा रही है। हर साल 25 से अधिक विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। यहां से पढ़ाई के बाद छात्र आगरा स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ाई के लिए जा रहे हैं। बॉलीवुड, शास्त्रीय संगीत, भारतीय आर्थिक शक्ति जैसे कारणों की वजह से लोगों में हिंदी के प्रति लगाव बढ़ा है। यहां तमाम लोग भारत में रिश्ता जोड़ते हैं। यहां के पीएम भी भारतवंशी हैं। हिंदी के प्रति उनका प्रेम अपार है। यहां तमाम लोग मुंबई आदि शहरों से जुड़े हैं जो वहां से बहू व दामाद चुनते हैं।  -प्रो. शिव कुमार सिंह, अध्यक्ष, भारतीय अध्ययन केंद्र, कला संकाय, लिस्बन विश्वविद्यालय, पुर्तगाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी से मिला तीसरा बाजार
विदेश में कई कारणों से हिंदी आगे बढ़ी है। एक तो मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, त्रिनिदाद जैसी जगहों पर भारतीय मूल के लोग आपको मिलेंगे, जिन्हें हिंदी से प्यार है। फिर अमेरिका, कनाडा अनेक देशों में प्रवासी भारतीयों के साथ हिंदी पहुंची है और तीसरे बाजार की जरूरत के कारण विदेशी मूल के लोग भी इसकी ओर आकर्षित हुए, लेकिन असल सलाम विदेश में उन लोगों को है, जो भारतीय संस्कृति और सभ्यता को समझने के लिए हिंदी से जुड़ते हैं।  -डॉ. गुरमीत सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, हिंदी विभाग पीयू


खुशी की बात.. विदेशों में भी हिंदी में लिखे जा रहे होटल के नाम 
मैंने कई देशों की यात्रा की। लोगों से हिंदी में बात भी की, लेकिन उन लोगों में हिंदी के प्रति प्रेम दिखा जो हिंदुस्तान से संबंध रखते हैं या उनके रिश्तेदार यहां रहते हैं। विदेशों में कई होटल, दुकानों पर हिंदी में लिखे संदेश भी मिले। एयरपोर्ट भी कुछ जगह हिंदी में साइन बोर्ड दिखे। इससे खुशी हो रही थी कि हिंदी विदेशों में भी आगे बढ़ रही है। -प्रो. प्रशांत गौतम, खेल निदेशक पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed