फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   himachal pradesh una to chandigarh train route, timings

अब ऊना से चंडीगढ़ के लिए एक और ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट

Tue, 03 Oct 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Oct 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh una to chandigarh train route, timings
indian railway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को एक और ट्रेन की सौगात दी है, जो ऊना से चंडीगढ़ के बीच दौड़ेगी। इसकी टाइमिंग और रूट भी फाइनल कर दिया गया है। सोमवार को अंब से वाया ऊना व चंडीगढ़ होकर अंबाला जाने वाली ईएमयू ट्रेन को स्थानीय सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेल के शुरू होने से हिमाचल और चंडीगढ़ के लोगों को सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री ने डेरा बाबा रूद्रानंद में ट्रेन हॉल्ट बनाने को भी हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


ऊना को मिली नई रेल (64563) रोज दोपहर को 1:00 बजे अंब से चलेगी। चुरड़ू-पनोह स्टेशन से होते हुए दोपहर 1:32 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद 1:34 बजे ट्रेन चंडीगढ़-अंबाला के लिए रवाना होगी। 5:40 बजे चंडीगढ़ और सायं 7:40 बजे यह ट्रेन अंबाला पहुंच जाएगी। अगली सुबह 7:35 बजे यह ट्रेन अंबाला से अंब-ऊना के लिए रवाना होगी। ट्रेन 8:37 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। नंगल होते हुए दोपहर 12:00 बजे ऊना पहुंचेगी।
विज्ञापन


12:03 बजे रवाना होकर 12:40 बजे यह ट्रेन अंब पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन मास्टर ऊना आरके झा ने इस समय सारिणी की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि ऊना से अलग-अलग रूटों पर अब कुल सात रेलगाड़ियां दौड़ेंगी। ट्रेन संख्या 12058 ऊना जन शताब्दी सुबह पांच बजे ऊना से दिल्ली के लिए चलती है। ऊना हरिद्वार जन शताब्दी 12064 सोमवार सुबह पांच बजे, ईएमयू अंब-अंदौरा अंबाला रूट 74992 ट्रेन अंबाला के लिए 6:35 बजे चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदौरा नंगल पैसेंजर ट्रेन संख्या 54582 सुबह करीब दस बजे, ऊना हिमाचल हजूर साहिब ट्रेन संख्या 22458 वीरवार दोपहर करीब पौने तीन बजे चलती है। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14554 रात करीब पौने नौ बजे दिल्ली के लिए चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed