फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal Mahasabha to organise blood donation camp at community centre on 16th

Chandigarh News: हिमाचल महासभा 16 को सामुदायिक केंद्र में लगाएगी रक्तदान शिविर

Mon, 03 Nov 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Himachal Mahasabha to organise blood donation camp at community centre on 16th
चंडीगढ़। सेक्टर-45 के सामुदायिक केंद्र में हिमाचल महासभा चंडीगढ़ की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति ने की। महासभा के संयुक्त महासचिव रोशन भारद्वाज ने बाबाजी का जयकारा लगवा का बैठक की शुरूआत हुई। महासचिव भागीरथ शर्मा ने एक-एक करके सभी सदस्यों के समक्ष रखा। आय व्यय का ब्योरा दिया गया।
विज्ञापन

महासभा द्वारा 16 नवंबर को सेक्टर 45 के सामुदायिक केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। महासभा के साथ सहयोगी टीम विश्वास फाउंडेशन एवं जीएमसीएच 32 चंडीगढ़ के डॉक्टर इसमें अपना सहयोग देंगे।
विज्ञापन

पृथी सिंह ने बताया कि हिमाचल महासभा दिसंबर में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाएगी जिसकी जिम्मेदारी खेल सचिव संजीव शर्मा को दी गई। भवन निर्माण कमेटी के कन्वीनर एवं महासभा के उप प्रधान रमेश साहोड़ ने भी भवन निर्माण के लिए अपना पक्ष रखा। इसके लिए 16 नवंबर तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। महासभा द्वारा रिलीफ फंड से दो छोटी बच्चियों एक कैंसर से पीड़ित तथा दूसरी लीवर से उनकी सहायता के लिए आवेदन आए हुए हैं उनके लिए दस-दस हजार की सहायता का योगदान भी मासिक बैठक में सदस्यों द्वारा पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सलाहकार एमएल राणा तथा सलाहकार एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा, संयुक्त महासचिव सुरेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव दीपक शर्मा, आईटी सचिव संजीव शर्मा, आईटी सचिव शिशुपाल, संरक्षक सदस्य केएल देओल, मनोहर लाल, सम्मानित सदस्य सुरेंद्र वर्मा, एचएल चौधरी, नितिन शर्मा, अजय कुमार प्रागपुरी एवं सदस्य चंद्रशेखर नेगी और प्रेम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed