फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal CM Sukhu taking health benefits in Chandigarh

Chandigarh News: हिमाचल के सीएम सुक्खू चंडीगढ़ में ले रहे स्वास्थ्य लाभ

Sun, 02 Jul 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Himachal CM Sukhu taking health benefits in Chandigarh
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिन से चंडीगढ़ में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। दाहिने पांव में दर्द की शिकायत के चलते चिकित्सकों ने उन्हें तीन दिन के पूर्णतया आराम की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को भी मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल से चिकित्सकीय सलाह ली और उनका अधिकांश समय चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में गुजरा। उनके साथ हिमाचल प्रदेश के भोरंज से विधायक सुरेश कुमार, सोलन से विनोद सुल्तानपुरी, सीपीएस रामकुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और मीडिया समन्वयक यशपाल शर्मा साथ हैं। मीडिया समन्वयक यशपाल शर्मा ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल के डॉ. रावल जिंदल सीएम का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें लगभग तीन दिन के आराम की सलाह दी है, जिसके चलते मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में ही हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को भी सीएम सुक्खू चंडीगढ़ में ही स्वास्थ्य लाभ लेंगे, जिसके बाद वह शिमला लौटेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसी से मुलाकात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed