फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Highest corruption in Haryana Police, five officers caught every month.

Chandigarh News: हरियाणा पुलिस में सबसे अधिक भ्रष्टाचार, हर महीने पकड़े पांच अधिकारी

Wed, 08 Nov 2023 08:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Highest corruption in Haryana Police, five officers caught every month.
एसीबी महानिदेशक की कड़ी चेतावनी : भ्रष्टाचारी कोई भी हो, सभी पर की जा रही है कार्रवाई
विज्ञापन

इस साल अब तक 31 राजपत्रित अधिकारी, 149 अराजपत्रित अधिकारी और अन्य 30 व्यक्ति किए गिरफ्तार
चंडीगढ़। पुलिस महानिदेशक एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को चेताया है कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई की जा जाती है। ब्यूरो के आंकड़े इस बात को तस्दीक करते हैं। 2023 में जनवरी से लेकर अक्तूबर महीने के अंत तक की समयावधि के दौरान ब्यूरो में 140 ट्रैप मामले पंजीकृत किए हैं।

हर साल बढ़ रहा भ्रष्टाचारी कर्मियों का आंकड़ा
31 अक्तूबर तक कुल 31 राजपत्रित अधिकारी, 149 अराजपत्रित अधिकारी और निजी क्षेत्र के 30 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले साल ब्यूरो की ओर से इस समयावधि में 21 राजपत्रित अधिकारी, 140 अराजपत्रित अधिकारी और 26 निजी लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी प्रकार साल 2021 में इस अवधि के दौरान ब्यूरो की ओर से 8 राजपत्रित अधिकारियों, 40 अराजपत्रित अधिकारियों और 49 निजी व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन



मामलों का कुशलता से समाधान
ब्यूरो की ओर से भ्रष्टाचार के मामलों का भी तेजी से निपटारा किया जा रहा है। 2021 में ब्यूरो की ओर से जनवरी से लेकर अक्तूबर महीने के अंत तक जहां 51 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं, 2022 में ब्यूरो ने इस समय अवधि के दौरान 147 मामलों का निपटारा करते हुए अपनी उल्लेखनीय दक्षता का प्रदर्शन किया। इस साल अक्तूबर महीने के अंत तक 177 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक 49 पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
इसी प्रकार, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत ब्यूरो की ओर से इस साल रिश्वत लेने के आरोप में 49 पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने एक लाख रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तार अधिकारियों में राज्य भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और इकाइयों से इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल जैसे कई रैंक के अधिकारी शामिल हैं।


यहां पर दें शिकायत
डीजीपी कपूर का कहना है कि हमारा प्रयास है कि लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन मिले। यदि कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत आदि की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 18001802022 या 1064 पर दे। इसके अलावा लोग अपनी शिकायत व्हाट्स एप नंबर 94178-91064 पर भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed