फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Higher education department will take offline semester examination in Chandigarh colleges

चंडीगढ़: कॉलेजों में सेकेंड और फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की ऑफलाइन सेमेस्टर परीक्षा लेगा उच्च शिक्षा विभाग

Fri, 22 Oct 2021 03:34 PM IST
प्रमोद कुमार कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 03:34 PM IST
सार

चंडीगढ़ के कॉलेजों में इस बार सेकेंड और फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की ऑफलाइन सेमेस्टर परीक्षा ली जाएगी। यह फैसला उच्च शिक्षा विभाग ने लिया है। अधिकारियों के अनुसार परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को कक्षाओं में 10 दिन पहले ही सूचना दे दी थी। सूचना देने का यही मतलब था कि विद्यार्थी परीक्षा के लिए खुद को अच्छे से तैयार करें।

विज्ञापन
Higher education department will take offline semester examination in Chandigarh colleges
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुए लगभग दो महीने हो चुके हैं। ज्यादातर कॉलेजों में दूसरे और तीसरे वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं अच्छी संख्या में विद्यार्थी लगा रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा ऑफलाइन आयोजित करवाई जाए। इसमें द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा ऑफलाइन होगी, क्योंकि प्रथम वर्ष के दाखिले अभी खत्म हुए हैं और बहुत से कॉलेजों में इनकी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पानीपत: दो मंजिला कारपेट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, करोड़ों का माल राख, प्रशासन ने एक किलोमीटर का एरिया खाली करवा किया सील
विज्ञापन


विद्यार्थियों को पहले ही सूचना दे दी थी
परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को कक्षाओं में 10 दिन पहले ही सूचना दे दी थी कि उनकी सेमेस्टर परीक्षा ऑफलाइन होगी, इसलिए कक्षाओं में उपस्थिति बनाएं और परीक्षा के लिए खुद को अच्छे से तैयार करें। विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा के लिए तैयार करने को 23 अक्तूबर से होने वाले मंथली सेशनल टेस्ट (एमएसटी) भी ऑफलाइन माध्यम में आयोजित करवा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा के लिए अभ्यास हो जाए। ऑफलाइन सेमेस्टर परीक्षा सिर्फ द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की ही आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी तैयार नहीं
खालसा कॉलेज के एमए के छात्र अमन ने बताया कि आधे से ज्यादा सेमेस्टर ऑनलाइन कक्षाओं में निकला है। वहीं, अभी भी कक्षाओं में बहुत ही कम संख्या में विद्यार्थी आ रहे हैं, इसलिए ज्यादातर कक्षाएं ऑनलाइन ही चल रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए कोई तैयारी नहीं है, क्योंकि ऑफलाइन परीक्षाएं कठिन होती हैं और ऑनलाइन कक्षाओं में उसके अनुसार प्रदर्शन नहीं हो पाता। पीजीजीसी-11 की छात्रा जश्नदीप ने बताया कि ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन अभी भी सभी विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षाओं में नहीं आते हैं, क्योंकि ऑनलाइन का विकल्प है। ऐसे में ऑफलाइन परीक्षा अनिवार्य करने पर विद्यार्थियों के अंक कम आने की आशंका है।


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची

कॉलेजों में जिन विषयों की कक्षाएं पहले शुरू हो गई थीं, उनकी सेमेस्टर परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। हालांकि सभी कोर्स की परीक्षा ऑफलाइन नहीं होगी। इसको लेकर अभी कॉलेज अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा रही है।
-डॉ. पालिका अरोड़ा, शिक्षा निदेशक, यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed