फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly sworn judge will not take dowry, Will not Give Dowry

नवनियुक्त जज लेंगे शपथ, न दहेज लेंगे, न देंगे, न करेंगे मजबूर

Fri, 25 Mar 2016 06:18 PM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Mar 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Newly sworn judge will not take dowry, Will not Give Dowry
कानून - फोटो : demo
पंजाब में नवनियुक्त जजों को शपथ लेनी होगी कि वह न तो दहेज लेंगे और न ही दहेज देंगे। इतना ही नहीं, वे किसी को दहेज लेने-देने के लिए मजबूर भी नहीं करेंगे। यह शपथ पत्र उन दस्तावेजों के साथ मांगा गया है, जो पहली पोस्टिंग प्रोफार्मा के तहत मांगे गए हैं। हाल ही में पंजाब में पीसीएस (ज्यडीशियल ब्रांच) के लिए 52 जूनियर डिवीजन जजों की नियुक्ति प्रदेश सरकार की ओर से की गई है। इन्हें पोस्टिंग देने से पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से सूचना भेजी गई है कि उन्हें दहेज संबंधी उपरोक्त शपथ पत्र दाखिल कराना होगा।
विज्ञापन


नवनियुक्त अविवाहित पुरुष जजों से यह जानकारी भी शपथ पत्र के माध्यम से मांगी गई है कि वह न तो दहेज लेंगे और न ही देंगे। वे दहेज देने के लिए अपने ससुरालियों को मजबूर भी नहीं करेंगे। इसके साथ ही शादीशुदा चयनित उम्मीदवारों से यह भी पूछा गया है कि उनका एक ही जीवन साथी है या फिर कोई और पार्टनर भी है।
विज्ञापन


इन दोनों जानकारियों से जुड़े अलग-अलग शपथ पत्र मांगे गए हैं, जो मजिस्ट्रेट से सत्यापित होना चाहिए। विवाहित जजों को दोनों तरह के शपथ पत्र देने होंगे, जिसमें दहेज संबंधी और एक से अधिक पार्टनर न होने का जिक्र होगा। उधर, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बार से छह को एडीजे बनाया है, इनसे भी पूछा गया है कि कहीं उनका एक से अधिक पार्टनर तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका हुआ चयन
आरुषि गोयल, गिलको होम्स खरड़, रवतेष इंद्रजीत सिंह गंजा, गुरदासपुर, जसलीन नारंग ग्रीन एवेन्यू, अमृतसर, अंकिता गुप्ता सेक्टर-7, पंचकूला, महिमा भुल्लर सेक्टर-2 चंडीगढ़, हरप्रीत कौर रिणवां, (धर्मकोट) मोगा, विश्व गुप्ता डिफेंस कालोनी, पटियाला, जसबीर सिंह मल्ही घ्यूरा (सामाना) पटियाला, शिवानी गर्ग नरवाणा रोड, पातड़ां, जोशिका सूद अजीत नगर, पटियाला, मयंक मरवाहा डीसी रेजिडेंसी, होशियारपुर, अर्जुन सिंह सेक्टर-79, मोहाली, तर्जनी सेक्टर-46, चंडीगढ़, सर्वेश सिंह आर्य नगर, होशियारपुर, गरिमा गुप्ता डिफेंस कालोनी, पटियाला, प्रतीक गुप्ता मेन बाजार, खरड़, श्वेता ठाकुर, पठानकोट बाइपास, जालंधर, कुशल सिंगला ग्रेन मार्केट, गिद्दड़बाहा, दिव्य शर्मा सेक्टर-7, पंचकूला, अंकिता मित्तल मालेरकोटला, संगरूर, रमनदीप कौर प्रोफेसर कालोनी, लुधियाना, प्रियंका शर्मा गुल्ला, गुरदासपुर, अंकिता लूंबा, सेक्टर-18, चंडीगढ़, साहिल सिंगला धूरी, संगरूर, अभिनव किरन सेखों बरनाला रोड, संगरूर, अभय राजन शुक्ला सेक्टर-43, चंडीगढ़, अशिमा शर्मा त्रिपड़ी, पटियाला, हरमिलनजोत कौर न्यू माडल टाउन, लुधियाना, सिमरनदीप सिंह सोही    ताजपुर (मोरिंडा), रोपड़, नाजमीन सिंह ग्रीनबुड फार्म, बलौंगी, करण अग्रवाल न्यू लक्ष्मीपुरा, जालंधर, रेनू लखवाली बसती, पातड़ां, सिमरजीत सिंह माडल टाउन, दीनानगर, हरमनदीप कौर छेहरटा, अमृतसर, सुदिपा कौर भैणी मीयां खान, गुरदासपुर, चीनू शर्मा रोज एवेन्यू, फिरोजपुर सिटी, हिना अग्रवाल न्यू जनता नगर, लुधियाना, राजन अनेजा सनौरी गेट, पटियाला, विश्वज्योति गुरु नानक नगर, पटियाला, पूनम कश्यप घुमार मंडी, लुधियाना, गुरप्रीत कौर मोहल्ला जट्टपुरा, कपूरथला, रिफ्फी भट्टी चहल नगर, फगवाड़ा, श्रुति मोहल्ला संतोखगढ़, नकोदर, राजविंदर कौर बंता सिंह कालोनी, दसूहा, किरनदीप सिंह सराभा नगर, पटियाला, आकाशदीप सिंह मलवई सेक्टर-70, मोहाली, नवनीत कौर सेक्टर-69, मोहाली, दविंदर सिंह आनंदपुर साहिब, सुपिंदर सिंह सेक्टर-79, मोहाली, शिंकु कुमार एसएसटी नगर, संगरूर।

नवनियुक्त एडीजे को मिली पोस्टिंग
बलजिंदर सिंह सरा मानसा, जसविंदर सिंह मोहाली, गौरव कालिया संगरूर, स्मृति धीर फतेहगढ़ साहिब, सचिन शर्मा कपूरथला, देविंदर कुमार पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed