फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Highcourt issue notice to punjab govt on petition of partap bajwa

Punjab: विधानसभा प्रसारण में विपक्ष को न दिखाए जाने पर पंजाब सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

Mon, 08 Jan 2024 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

प्रताप बाजवा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विधान सभा कार्यवाही के  दौरान किए जा रहे टीवी के प्रसारण में सिर्फ सत्ता पक्ष के नेताओं को ही दिखाया जा रहा है लेकिन जब विपक्ष के नेता बोलते हैं तो उन्हे दिखाया ही नहीं जाता है। इसलिए बाजवा ने मांग की है कि समानता के संवैधानिक अधिकार के तहत सभी को प्रसारण में दिखाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Highcourt issue notice to punjab govt on petition of partap bajwa
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के प्रसारण के दौरान विपक्ष के नेताओं को नहीं दिखाए जाने के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बाजवा ने अपनी याचिका में डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन को पक्ष बनाया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार समेत सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  
विज्ञापन


बाजवा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विधान सभा कार्यवाही के  दौरान किए जा रहे टीवी के प्रसारण में सिर्फ सत्ता पक्ष के नेताओं को ही दिखाया जा रहा है लेकिन जब विपक्ष के नेता बोलते हैं तो उन्हे दिखाया ही नहीं जाता है। इसलिए बाजवा ने मांग की है कि समानता के संवैधानिक अधिकार के तहत सभी को प्रसारण में दिखाया जाना चाहिए। पिछली सुनवाई पर हाई कोर्ट ने बाजवा के वकील को कहा था कि ये जानकारी दें कि यह प्रसारण कैसे किया जाता है उसकी जानकारी दी जाए। आज बाजवा के वकील ने इसके बारे में हाई कोर्ट को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed