{"_id":"385f886c967c80606cef2cac694353a1","slug":"highcourt-faqe-typist-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा हाईकोर्ट का फर्जी टाइपिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा हाईकोर्ट का फर्जी टाइपिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-3-4/9-10 चौक पर क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को हाईकोर्ट के फर्जी आईकार्ड के साथ गिरफ्तार किया। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अंबाला के ओमैक्स ग्रीन सोसाइटी निवासी सावन गुप्ता के रूप में हुई है। उसने हाईकोर्ट में टाइपिस्ट की फर्जी आईडी बनाई थी। उस पर नाम किसी और का है, जबकि फोटो सावन गुप्ता का है। इस आईडी पर नारायणगढ़ का एड्रेस लिखा है।
विज्ञापन
वह हाईकोर्ट के आसपास घूमकर लोगों को काम करवाने के झांसे में फंसाकर पैसे ऐंठता था। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद उसे दबोच लिया गया और जांच के दौरान हाईकोर्ट के कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन
कई मामलों से जुड़े हैं आरोपी के तार
क्राइम ब्रांच का दावा है कि आरोपी हाईकोर्ट से जुड़े कई फर्जीवाडे़ में संलिप्त है। फिलहाल, पुलिस आरोपी हाईकोर्ट से जुड़े फर्जी दस्तावेजों की जांच कर रही है और आरोपी की निशानदेही पर इस फर्जीवाड़े में शामिल संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
खंभे लगवाने की करता था ठेकेदारी
पुलिस के अनुसार, सावन गुप्ता पहले बिजली विभाग में काम कर चुका है। वह हाई वोल्टेज खंभे लगवाने की ठेकेदारी करता था। वहां से हटाए जाने के बाद फर्जीवाड़े से जुड़ गया।